Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Yamaha Motors ने लॉन्च किया शानदार फीचर्स और गजब के माइलेज वाला यह स्कूटर, जाने डिटेल्स

Yamaha Motors ने लॉन्च किया शानदार फीचर्स और गजब के माइलेज वाला यह स्कूटर, जाने डिटेल्स

Yamaha Motors New Byck : जब बात दोपहिया वाहन खरीदने की आती है, तो Yamaha Motors का नाम आपके दिमाग में ज़रूर आता होगा। यामाहा के पोर्टफोलियो में आपको कई धांसू बाइक्स और स्कूटर्स देखने को मिल जाएंगे। अगर आप एक नया स्कूटर लेने का प्लान कर रहे है, तो इस खबर को ध्यान से […]

Jog 125 2024

Yamaha Motors New Byck : जब बात दोपहिया वाहन खरीदने की आती है, तो Yamaha Motors का नाम आपके दिमाग में ज़रूर आता होगा। यामाहा के पोर्टफोलियो में आपको कई धांसू बाइक्स और स्कूटर्स देखने को मिल जाएंगे। अगर आप एक नया स्कूटर लेने का प्लान कर रहे है, तो इस खबर को ध्यान से पढ़िए। आज हम आपको यामाहा के एक आगामी स्कूटर के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें धांसू फीचर्स के साथ तगड़ा माइलेज भी मिलने वाला है।

आपको बता दें Yamaha Motors ने अपने एंट्री-लेवल स्कूटर Yamaha Jog 125 के 2024 मॉडल का खुलासा कर दिया है। यह देखने में आकर्षक लगता है और इसकी लम्बाई 1,740mm, चौड़ाई 675mm और ऊंचाई 1,090mm है। Yamaha Jog 125 2024 में दो नए शेड्स रेड और लाइट ब्लू के ऑप्शन मिलते हैं। यह दिखने में काफी हद तक पुराने मॉडल की तरह ही है। आपको इसमें सर्कुलर हेडलैंप, स्पोर्टी रियर-व्यू मिरर, लंबा DRL और टर्न इंडिकेटर के साथ एक स्पोर्टी एग्जॉस्ट मफलर देखने को मिल जाता है।

Yamaha Motors के नए Jog 125 2024 में होंगी ये खासियतें

Yamaha Motors के Jog 125 2024 में आपको हेलमेट और अन्य सामान रखने के लिए 21.3 लीटर का बड़ा स्टोरेज, फ्रंट में बोतल रखने के लिए स्पेस, ऑप्शनल यूएसबी चार्जर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Jog 125 2024 में आपको 10-इंच के व्हील्स मिलते हैं और दोनों तरफ 90/90 साइज का टायर मिलता है। दोनों तरफ ड्रम ब्रेक के साथ टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और 4 लीटर का फ्यूल टैंक मिल जाता है।

Jog 125 2024 के Engine की बात करें तो इसमें एक 124cc का एयर कूल्ड 4-स्ट्रोक SOHC सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8.3 PS की पावर और 9.8 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। आपको बता दें कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर आपको 51.9 Kmpl का माइलेज प्रदान करने में सक्षम है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Read more: Upcoming 7-seater SUV 2024 : भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होने जा रही हैं ये 3 शानदार 7-सीटर कारें, नई कार को लेने वाले कर लें बजट तैयार

Jog 125 2024 Price

आपको बता दें फ़िलहाल Yamaha Motors का यह स्कूटर जापान में बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला है। वहीं बात करें इसकी कीमत की तो जानकारी के मुताबिक यह अपने मौजूदा मॉडल से 9,000 येन यानि करीब 5,000 रुपये महंगा होने वाला है।

Leave a Comment