Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Nitish Kumar: 78+45+5… तो इस फॉर्मूले पर सेट होगी नीतीश की नई सरकार! क्या लालू यादव को फिर मिलेगा ‘धोखा’

Nitish Kumar: 78+45+5… तो इस फॉर्मूले पर सेट होगी नीतीश की नई सरकार! क्या लालू यादव को फिर मिलेगा ‘धोखा’

Bihar Politics News In Hindi : बिहार की नई बीते एक हफ्ते से रंग बदलती जा रही है। सियासी गलियारों में संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) महागठबंधन से अलग हो जाएंगे। वह राजग के साथ नई सरकार बनाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि नई सरकार 10 अगस्त 2022 से […]

Nitish Kumar: 78+45+5… तो इस फॉर्मूले पर सेट होगी नीतीश की नई सरकार! क्या लालू यादव को फिर मिलेगा ‘धोखा’

Bihar Politics News In Hindi : बिहार की नई बीते एक हफ्ते से रंग बदलती जा रही है। सियासी गलियारों में संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) महागठबंधन से अलग हो जाएंगे। वह राजग के साथ नई सरकार बनाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि नई सरकार 10 अगस्त 2022 से पहले फॉर्मूले पर बनेगी।

सियासी गलियारों में हलचल पैदा करने वाली बात यह भी सामने आई है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने जा रही नई सरकार को 128 विधायकों का समर्थन मिल रहा है। ऐसे में यह नीतीश तीसरी बार लालू यादव को ‘धोखा’ देंगे।

नीतीश के लिए शनिवार का दिन अहम

सियासी गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार के लिए शनिवार का दिन काफी अहम है। वह दिन में राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के 78 और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के 4 विधायक यानी कुल 82 विधायक नीतीश के समर्थन में राज्यपाल को पत्र सौंपेंगे। इस रणनीति पर सब ठीकठाक रहा तो नीतीश रविवार को 8वीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगे।

नीतीश के समर्थन का ये होगा जादुई आंकड़ा

बिहार विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 243 है। यहां सरकार बनाने के लिए 122 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में चर्चा है कि उन्हें भाजपा के 78, जदयू के 45 और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के 4 विधायकों के अलावा 1 निर्दलीय सुमित कुमार सिंह का समर्थन मिलेगा। इस तरह कुल 128 विधायक नई सरकार बनाने के लिए उनका समर्थन करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

सरकार में दो डिप्टी सीएम की चर्चा तेज

बिहार के सियासी गलियारों में नई सरकार को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि नीतीश की सरकार 10 अगस्त 2022 से पहले तक इसी आंकड़े के बल पर चल रही थी। अब यह दोबारा उन्हें हासिल हो जाएगा। इसके साथ ही नई सरकार में दो डिप्टी सीएम होने की भी चर्चा है। एक डिप्टी सीएम का पद भाजपा सांसद सुशील मोदी को मिलने की बात कही जा रही है।