Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing मुंबई में एक ऊंची इमारत में लगी भीषण आग, 6 मंजिलें जलकर खाक, देखिए वीडियो

मुंबई में एक ऊंची इमारत में लगी भीषण आग, 6 मंजिलें जलकर खाक, देखिए वीडियो

मुंबई (Mumbai) के डोंबिवली (Dombivali) में एक ऊंची इमारत में भीषण आग लग गई और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. बचाव दल समय रहते सभी को बाहर निकालने में कामयाब रहे और जिन छह मंजिलों में आग लगी है, वहां कोई नहीं है. आग लगने का […]

मुंबई में एक ऊंची इमारत में लगी भीषण आग, 6 मंजिलें जलकर खाक, देखिए वीडियो

मुंबई (Mumbai) के डोंबिवली (Dombivali) में एक ऊंची इमारत में भीषण आग लग गई और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. बचाव दल समय रहते सभी को बाहर निकालने में कामयाब रहे और जिन छह मंजिलों में आग लगी है, वहां कोई नहीं है.

आग लगने का कारण अभी पता नहीं

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी भी पता नहीं चल पाया है. फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग शनिवार सुबह करीब 11 बजे लगी और 18वीं मंजिल तक फैल गई. इमारत अभी भी निर्माणाधीन है और वर्तमान में केवल पहली तीन मंजिलों पर ही लोग रहते हैं.