Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 490 पदों पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी, देखिए सभी जरूरी डीटेल

AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 490 पदों पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी, देखिए सभी जरूरी डीटेल

AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट पर नौकरी की संभावना तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. एएआई यानी एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जिक्यूटिव के 490 पदों पर वैकेंसी निकाली है. ये भर्तियां गेट 2024 के आधार पर की जाएंगी. यह वैकेंसी एएआई के देशभर के विभिन्न शाखाओं के लिए है. Aai […]

AAI Recruitment 2024

AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट पर नौकरी की संभावना तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. एएआई यानी एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जिक्यूटिव के 490 पदों पर वैकेंसी निकाली है. ये भर्तियां गेट 2024 के आधार पर की जाएंगी. यह वैकेंसी एएआई के देशभर के विभिन्न शाखाओं के लिए है.

Aai Recruitment 2024 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे, जो अभी शुरू नहीं है. aai recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2 अप्रैल से 1 मई 2024 तक भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर करना होगा.

AAI Recruitment 2024: पदों की संख्या

AAI Recruitment 2024 अभियान के जरिए Junior Executive के कुल 490 पदों को भरा जाएगा. जूनियर एग्जिक्यूटिव (आर्किटेक्चर) के 3 पद, जूनियर एग्जिक्यूटिव (सिविल) के 90 पद, जूनियर एग्जिक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल) के 106 पद, जूनियर एग्जिक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 278 और जूनियर एग्जिक्यूटिव (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के 13 पद शामिल हैं.

AAI Recruitment 2024: जरूरी योग्यता

Aai Recruitment 2024 के लिए केवल उन्हीं उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा जो संबंधित विषयों में GATE-2024 में उपस्थित हुए हैं साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री या एमसीए हो.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
AAI Recruitment 2024
AAI Recruitment 2024

AAI Recruitment 2024: उम्र सीमा

Junior Executive पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 27 साल होनी चाहिए. ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट मिलेगी.

AAI Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

Aai Recruitment के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 30 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवार या जिन उम्मीदवारों ने एएआई/ फीमेल उम्मीदवारों को Apprenticeship Training के तहत एक साल अनिवार्य अपरेंटिसशिप पूरी की है, उन्हें शुल्क भुगतान से छूट दी गई है.