Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Acer Smart TV Launch: Acer ने लॉन्च किए कई Smart TV, कम बजट में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस, जानिए डिटेल्स

Acer Smart TV Launch: Acer ने लॉन्च किए कई Smart TV, कम बजट में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस, जानिए डिटेल्स

Acer Smart TV Launch: Acer ने अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो का भारत में विस्तार किया है. कंपनी ने कई सीरीज के तरत एक दर्जन से ज्यादा टीवी को पेश किया है, जो जून में सेल पर आएंगे. ब्रांड के नए टीवी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मार्केट में उपलब्ध होंगे. कंपनी ने O-सीरीज को प्रीमियम […]

Acer Smart TV Launch: Acer ने लॉन्च किए कई Smart TV, कम बजट में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस, जानिए डिटेल्स

Acer Smart TV Launch: Acer ने अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो का भारत में विस्तार किया है. कंपनी ने कई सीरीज के तरत एक दर्जन से ज्यादा टीवी को पेश किया है, जो जून में सेल पर आएंगे. ब्रांड के नए टीवी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मार्केट में उपलब्ध होंगे. कंपनी ने O-सीरीज को प्रीमियम कैटेगरी के यूजर्स के लिए पेश किया है, जिसमें कंज्यूमर्स को OLED पैनल मिलेगा.

ये पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. ब्रांड की O-सीरीज में OLED डिस्प्ले और 60Watt के स्पीकर मिलता है. ये टीवी दो स्क्रीन साइज 55-inch और 65-inch में मौजूद है. कंपनी ने इसे गेमिंग और बेहतरीन डिस्प्ले क्वालिटी चाहने वालों को लिए लॉन्च किया है.

Acer ने स्मार्ट टीवी की बड़ी रेंज लॉन्च की

इसके अलावा कंपनी ने V-सीरीज के तहत भी 4 टीवी लॉन्च किए हैं, जो अलग-अलग स्क्रीन साइज में आते हैं. अफोर्डेबल प्रीमियम ऑप्शन चाहने वाले कंज्यूमर्स के लिए कंपनी ने इस सीरीज को लॉन्च किया है. इसमें QLED डिस्प्ले और दमदार साउंड आउटपुट दिया गया है. ये सीरीज 32-inch, 43-inch, 50-inch और 55-inch स्क्रीन साइज में आएगी.

कम बजट वालों के लिए दो सीरीज

कंपनी ने I और G सीरीज भी लॉन्च की है, जो सस्ते ऑप्शन के रूप में आएंगे. इसमें MEMC, Dolby Atmos और UHD अपस्केलिंग जैसे फीचर मिलते हैं. साथ ही इनमें हाई एंड ब्राइटनेस और कंट्रास्ट दिया गया है. I सीरीज में 32-inch और 40-inch स्क्रीन साइज मिलेगा. सीरीज 1.5GB RAM और 16GB इंटरनल मेमोरी के साथ आता है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

साउंड लवर्स के लिए ये है ऑप्शन

बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए कंपनी ने H-सीरीज लॉन्च की है. इसमें 76W का स्पीकर दिया गया है, जो बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरिंस प्रदान करेगा. ये सभी मॉडल लेटेस्ट Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं. Acer की नई Google TV रेंज में HDMI 2.1 पोर्ट और USB 3.0 के साथ डुअल बैंड Wi-Fi और 2 वे ब्लूटूथ 5.0 और डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स मिलते हैं.

कीमत और सेल डिटेल्स

Acer W-सीरीज 55 inch मॉडल की कीमत 69,999 रुपये और 65-inch मॉडल की कीमत 89,999 रुपये है. कंपनी ने बताया है कि उनकी स्मार्ट टीवी रेंज 13,999 रुपये से शुरू होगी. ये सभी टीवी 6 जून से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे.