Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing IND vs AFG: एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड से सिर्फ 6 रन दूर विराट कोहली, भारत के किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया ऐसा

IND vs AFG: एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड से सिर्फ 6 रन दूर विराट कोहली, भारत के किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया ऐसा

Virat Kohli: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच 17 जनवरी यानी बुधवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए ये मैच काफी खास रहने वाला है। इस मैच में वह एक ऐसा रिकॉर्ड […]

IND vs AFG: एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड से सिर्फ 6 रन दूर विराट कोहली, भारत के किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया ऐसा

Virat Kohli: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच 17 जनवरी यानी बुधवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए ये मैच काफी खास रहने वाला है। इस मैच में वह एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं जो अभी तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं बनाया है। वह इस रिकॉर्ड से सिर्फ 6 रन दूर हैं।

ऐतिहासिक रिकॉर्ड से सिर्फ 6 रन दूर विराट

दरअसल, विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 12000 रन बनाने के बेहद करीब खड़े हैं। उन्होने टी20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 6 रनों की जरूरत है। बता दें टी20 में अभी तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने ये आंकड़ा नहीं छुआ है। विराट कोहली अब तक टी20 क्रिकेट (इंटरनेशनल+घरेलू टी20+फ्रेंचाइजी लीग) में 11994 रन बना चुके हैं। वहीं, 12000 रन का आंकड़ा अभी तक सिर्फ तीन बल्लेबाज ही छू सके हैं।

इस खास लिस्ट में होंगे शामिल

टी20 क्रिकेट में अभी तक क्रिस गेल, शोएब मलिक और कीरोन पोलार्ड ने 12000 रन बनाए हैं। क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 14,562 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के शोएब मलिक ने टी20 क्रिकेट में 12,993 रन बनाए हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड ने अब तक 12,430 रन बनाए हैं। ऐसे में विराट कोहली इस लिस्ट में शामिल होने के काफी करीब हैं।

टी20I में विराट का रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करे तो विराट कोहली टीम इंडिया के लिए अभी तक 116 मैच खेल चुके हैं। इन मैचों में विराट ने 52.42 की औसत से 4037 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट कोहली ने 37 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। ये शतक उन्होंने अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ ही जड़ा था। वहीं, टी20 क्रिकेट में उन्होंने कुल 8 शतक जड़े हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now