Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Jio के गजब प्लान्स, 336 दिनों तक वैलिडिटी, 155 से शुरू हैं रिचार्ज

Jio के गजब प्लान्स, 336 दिनों तक वैलिडिटी, 155 से शुरू हैं रिचार्ज

Jio के पोर्टफोलियो में आपको कई रिचार्ज प्लान्स का ऑप्शन मिलता है. कंपनी सस्ते महंगे कई रिचार्ज ऑप्शन देती है. कंपनी ने इन प्लान्स को अलग-अलग कैटेगरी में लिस्ट है. इसमें एक कैटेगरी वैल्यू प्लान्स की है. इस कैटेगरी में उन प्लान्स को शामिल किया है, जो कम कीमत में ज्यादा वैल्यू ऑफर करते हैं. […]

Jio के गजब प्लान्स, 336 दिनों तक वैलिडिटी, 155 से शुरू हैं रिचार्ज

Jio के पोर्टफोलियो में आपको कई रिचार्ज प्लान्स का ऑप्शन मिलता है. कंपनी सस्ते महंगे कई रिचार्ज ऑप्शन देती है. कंपनी ने इन प्लान्स को अलग-अलग कैटेगरी में लिस्ट है. इसमें एक कैटेगरी वैल्यू प्लान्स की है. इस कैटेगरी में उन प्लान्स को शामिल किया है, जो कम कीमत में ज्यादा वैल्यू ऑफर करते हैं.

इस लिस्ट में 11 महीने, 84 दिनों और 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स शामिल हैं. वैसे तो एक वैल्यू फॉर मनी प्लान यूजर्स की जरूरत पर निर्भर करता है. आइए जानते हैं इन प्लान्स की कीमत और इनके साथ मिल रहे बेनिफिट्स की डिटेल्स.

155 रुपये का प्लान

जियो के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. ये प्लान उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो सिर्फ कॉलिंग के लिए प्लान चाहते हैं. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2GB डेटा और 300 SMS मिलते हैं. इतना ही नहीं इस रिचार्ज के साथ आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा और Jio Cloud का एक्सेस भी मिलता है.

Jio का 395 रुपये का प्लान

जियो का ये प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को कुल 6GB डेटा मिलता है. इसमें भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 SMS का बेनिफिट्स मिलेगा. ये प्लान अनलिमिटेड 5G एलिजिबिलिटी के साथ आता है. इसमें आपको Jio TV, Jio Cinema और जियो क्लाउड का एक्सेस मिलेगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

11 महीनों के लिए प्लान

आखिरी प्लान 1559 रुपये का है, जो 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को कुल 24GB डेटा मिलता है. यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 3600 SMS भी मिलेंगे. इसमें भी आपको Jio TV, Jio Cinema और जियो क्लाउड का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है.

ये प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर के साथ आता है. तीनों ही प्लान्स उन यूजर्स के लिए हैं, जिनका प्राइमरी फोकस कॉलिंग और SMS है. अगर आप हैवी डेटा यूजर हैं, तो ये प्लान्स आपके लिए नहीं है. आप जियो के रिचार्ज पोर्टफोलियो के दूसरे सेक्शन्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं.