Amrit Bharat Express: गरीब रथ और बिहार संपर्क क्रांति को टक्कर दे सकती है अमृत भारत ट्रेन, जानिए कितनी देर में पहुंचाएगी दिल्ली
Amrit Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दरभंगा- अयोध्या धाम के मध्य अमृत भारत ट्रेन सहित दो अमृत भारत ट्रेन और छह वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन का शुभारंभ करने जा रहे हैं. बिहार से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. यह ट्रेन अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं […]

Amrit Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दरभंगा- अयोध्या धाम के मध्य अमृत भारत ट्रेन सहित दो अमृत भारत ट्रेन और छह वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन का शुभारंभ करने जा रहे हैं. बिहार से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. यह ट्रेन अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त है. इस ट्रेन के बारे में बता दें कि यह गरीब रथ और बिहार संपर्क क्रांति को टक्कर दे सकती है. अमृत भारत ट्रेन गैर वातानुकूलित डिब्बों वाली एक एलएचबी पुश पुल ट्रेन है. इसी गति भी काफी तेज होने वाली है. साथ ही दोनों छोरों पर इंजन लगाए गए है. दरभंगा- अयोध्या- आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन- सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस का आज उद्घाटन है.
सफर तय करने में 21 घंटे 35 मिनट का समय लेगी ट्रेन
‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को साकार करते हुए भारतीय रेलवे ने अमृत भारत ट्रेन का निर्माण किया है. यह ट्रेन काफी फास्ट होने वाली है. साथ ही यह ट्रेन दिल्ली तक चलेगी. इसे यहां तक पहुंचने में 21 घंटे 35 मिनट का समय लगेगा. जबकि, बिहार संपर्क क्रांति 20 घंटे 30 मिनट और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 20 घंटे 40 मिनट समय लेती है. वहीं, गरीब रथ 18 घंटे 40 मिनट लेती है. इस तरह से अमृत भारत ट्रेन इन ट्रेनों को टक्कर दे सकती है. नए साल की शुरूआत के साथ ही गाड़ी संख्या 1557/ 15558 नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन होगा. सप्ताह में दो दिन यह ट्रेन चलेगी और दरभंगा एवं आनंद बिहार के मध्य परिचालन होगा. 30दिसंबर से अमृत भारत ट्रेन का आरंभ हो रहा है. यह अयोध्या धाम से 11 बजकर 15 मिनट पर खुलेगी और 22 बजकर 50 मीनट पर दरभंगा में इस ट्रेन का आगमन होगा. दरभंगा से सोमवार और गुरुवार को यह ट्रेन चलेगी. जबकि, आनंद विहार से मंगरवार और शुक्रवार को ट्रेन के परिचालन का फैसला लिया गया है. यह ट्रेन 130 किमी तक के रफ्तार से चलेगी.
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
दिनांक 30.12.2023 को अयोध्या धाम जंक्शन से दरभंगा के लिए अमृत भारत ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जा रहा है. वहीं, दिनांक 01.01.2024 से गाड़ी सं. 15557/15558 दरभंगा- आनंद विहार- दरभंगा अमृत भारत ट्रेन का नियमित परिचालन होगा. यह ट्रेन दरभंगा और आनंद विहार के बीच सप्ताह में दो दिन परिचालित होगी. दरभंगा से यह सोमवार एवं गुरूवार को तथा आनंद विहार से मंगलवार एवं शुक्रवार को परिचालित की जायेगी. अमृत भारत ट्रेन दरभंगा से 15.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.30 बजे अयोध्या धाम रूकते हुए 12.35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 15558 आनंद विहार- दरभंगा अमृत भारत ट्रेन आनंद विहार से 15.10 बजे खुलकर अगले दिन 01.10 बजे अयोध्या धाम रूकते हुए 11.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी. इस ट्रेन के परिचालन से इस रुट के यात्रियों को काफी फायदा होगा.
ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 11, साधारण श्रेणी के 09 कोच एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 24 कोच है. अप तथा डाउन दिशा में यह दरभंगा और आनंद विहार के मध्य कमतौल, जनकपुर रोड़, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला एवं अलीगढ़ स्टेशनों पर रूकेगी. बिहार में सीतामढ़ी, नरकटियागंज, रक्सौल, बगहा, के यात्रियों को ट्रेन के परिचालन से लाभ मिलेगा. यहां के लोगों को अयोध्या जाने में अब काफी आसानी होगी. बता दें कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई फैसले लिए जाते है. इसी कड़ी में यात्रियों के लिए एक और निर्णय रेलवे की ओर से लिया गया है.
Last updated on January 1, 2024. This article represents the author's views.
