Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing सोनम कपूर ने खोला पापा का फिट रहने का राज: बुरी आदतों से कैसे दूर रहें…

सोनम कपूर ने खोला पापा का फिट रहने का राज: बुरी आदतों से कैसे दूर रहें…

Anil Kapoor Fitness Secret: जब भी बॉलीवुड में फिट और हैंडसम एक्टर की बात होती है, तो अनिल कपूर का नाम जरूर आता है। 67 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस को कोई जवाब नहीं है। उनके लुक्स, पर्सनालिटी, और फिजिक 30-35 साल के लड़कों को भी पीछे छोड़ देती है। ऐसे में सभी […]

सोनम कपूर ने खोला पापा का फिट रहने का राज: बुरी आदतों से कैसे दूर रहें…

Anil Kapoor Fitness Secret: जब भी बॉलीवुड में फिट और हैंडसम एक्टर की बात होती है, तो अनिल कपूर का नाम जरूर आता है। 67 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस को कोई जवाब नहीं है। उनके लुक्स, पर्सनालिटी, और फिजिक 30-35 साल के लड़कों को भी पीछे छोड़ देती है। ऐसे में सभी के मन में एक सवाल उठता है – अनिल कपूर की फिटनेस का राज क्या है? इस सवाल का जवाब उनकी बेटी सोनम कपूर ने दिया। सोनम ने बताया कि उनके पिताजी अपनी फिटनेस को कैसे बनाए रखते हैं.

तो इस वजह से 67 में 40 के लगते हैं अनिल कपूर

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर और चाचाओं के जीवनशैली के बारे में बताया। सोनम ने बताया कि उनके पिताजी शराब नहीं पीते और सिगरेट भी नहीं सिगरेट पीते हैं, इसलिए वे बहुत फिट और हैंडसम दिखते हैं। सोनम ने इसके अलावा बोनी कपूर के बारे में भी बताया, उन्हें खाना खाने का शौक है और कभी-कभी वे ड्रिंक भी करते हैं। सोनम ने बताया कि उनके चाचू संजय कपूर भी बहुत ही सजग और फिटनेस फ्रीक हैं.

सोनम ने बताया मम्मी करती हैं पापा को कंट्रोल

अनिल कपूर निश्चित रूप से शराब और सिगरेट से ही दूर रहते हैं, लेकिन उनका व्यायाम और डाइट पर भी विशेष ध्यान रहता है। सोनम ने बताया कि उनकी मां, सुनीता कपूर, उनकी लाइफस्टाइल को मेंटेन करने के लिए काफी कंट्रोल करती हैं और हमेशा हेल्थ का ध्यान रखती हैं। सोनम कहती हैं कि उनकी मां कभी-कभी पापा को चीट मील खिलाती हैं, लेकिन वे स्वयं एकदम इंडियन वूमेन की तरह हैं और उन्हें एक्स्ट्रा खाने से रोकती हैं, और उनकी डाइट का भी बहुत ध्यान रखती हैं.

एनिमल में छाए थे अनिल कपूर

अनिल कपूर हाल ही में फिल्म “एनिमल” में नजर आए थे, जहां उन्होंने रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभाया था। उनका पिता के रोल में भी वे काफी हैंडसम और स्टाइलिश दिखे। इसके अतिरिक्त, अनिल कपूर को हाल ही में सिद्धार्थ आनंद की फिल्म “फाइटर” में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ भी देखा गया था.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now