Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Anjali Arora ने निकाला Munawar Faruqui पर गुस्सा, बोलीं- ”लड़कियों के साथ खूब खेलना जानते हैं”

Anjali Arora ने निकाला Munawar Faruqui पर गुस्सा, बोलीं- ”लड़कियों के साथ खूब खेलना जानते हैं”

Anjali Arora On Munawar Faruqui: सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस 17 के फेमस कंटेस्टेंट के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें मुनव्वर फारूकी का नाम जरूर शामिल होगा। शो में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स को लेकर मुनव्वर का नाम बीते समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस मामले को लेकर […]

Anjali Arora ने निकाला Munawar Faruqui पर गुस्सा, बोलीं- ”लड़कियों के साथ खूब खेलना जानते हैं”

Anjali Arora On Munawar Faruqui: सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस 17 के फेमस कंटेस्टेंट के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें मुनव्वर फारूकी का नाम जरूर शामिल होगा। शो में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स को लेकर मुनव्वर का नाम बीते समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस मामले को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी पर अपनी भड़ास निकाली है और उनके लेकर कई बड़ी बाते कह डाली हैं।

मुनव्वर फारूकी को अंजिल ने किया टारेगट

बिग बॉस 17 में इस समय में मुनव्वर फारूकी अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आयशा खान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर के बाहर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी भी आए दिन उन्हें टारगेट कर रही हैं। इस बीच कंगना रनोट के ओटीटी शो लॉक अप फेम अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी पर निशाना साधा है।

https://www.instagram.com/reel/C0tyyW2rNfy/?utm_source=ig_embed&ig_rid=84fff71f-fbed-4d49-be14-283be882c30f&ig_mid=566773F8-ED89-4899-A5C5-0536A4ED759B

दरअसल हाल ही में अंजलि शुभांकर मिश्रा के पॉडकॉस्ट में शामिल हुई हैं। इस एपिसोड के दौरान अंजलि से मुनव्वर फारूकी को लेकर सवाल पूछा गया। जिस पर उन्होंने कहा है- ”मुनव्वर फारूकी अपने शब्दों के साथ-साथ लड़कियों के साथ भी खेलना जानते हैं। वह वही एक लाइन सब लड़कियों पर दोहराते हैं। न जाने अभी कितनी लड़कियों के नाम आना बाकी हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मैं उस शख्स के साथ 72 दिन रहीं हूं, उनके बारे में इतना तो मैं समझ ही चुकी हूं कि वो किस तरह के इंसान हैं। बहुत सी लड़कियों के जिंदगी के साथ वो खेले हैं। मैं उसकी बहुत अच्छी दोस्त थीं, लेकिन बहुत चीजें है, जिनके बारे में बात करना नहीं चाहती।” इस तरह से अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी पर अपनी भड़ास निकाली है।

लॉक अप में साथ दिखे थे मुनव्वर और अंजलि

कंगना रनोट के फेमस ओटीटी शो लॉक अप में अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी एक साथ नजर आए थे। इस दौरान इन दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर डेटिंग के रिश्ते को लेकर भी काफी खबरें सामने आईं। बताया ये भी जाता है कि अंजलि से बढ़ती नजदीकियों की वजह से नाजिला सीताशी के साथ मुनव्वर का ब्रेकअप हुआ था। हालांकि इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

Last updated on January 3, 2024. This article represents the author's views.