Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Apple iPhone 16 में दमदार AI परफॉर्मेंस के लिए मिलेगा नया न्यूरल इंजन चिपसेट, पहले से कितना अधिक होगी परफॉर्मेंस; देखिए रिपोर्ट

Apple iPhone 16 में दमदार AI परफॉर्मेंस के लिए मिलेगा नया न्यूरल इंजन चिपसेट, पहले से कितना अधिक होगी परफॉर्मेंस; देखिए रिपोर्ट

Apple इन दिनों अपने अपकमिंग iPhone 16 लाइनअप पर काम कर रही है। कंपनी का पूरा जोर AI परफॉर्मेंस के जरिए बेहतर एक्सपीरियंस देने पर है। इसके लिए वह अपने हार्डवेयर को अपडेट कर रहा है। पिछले कुछ समय से खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी iPhone 16 के लिए AI फीचर्स पर काम […]

Apple iPhone 16 में दमदार AI परफॉर्मेंस के लिए मिलेगा नया न्यूरल इंजन चिपसेट, पहले से कितना अधिक होगी परफॉर्मेंस; देखिए रिपोर्ट

Apple इन दिनों अपने अपकमिंग iPhone 16 लाइनअप पर काम कर रही है। कंपनी का पूरा जोर AI परफॉर्मेंस के जरिए बेहतर एक्सपीरियंस देने पर है। इसके लिए वह अपने हार्डवेयर को अपडेट कर रहा है। पिछले कुछ समय से खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी iPhone 16 के लिए AI फीचर्स पर काम कर रही है। ये फीचर्स कंपनी के अगले सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 18 के साथ पेश किए जा सकते हैं।

Neural Engine अपग्रेड करेगा Apple

iOS 18 में मिलने वाले AI फीचर्स और डिवाइस की परफॉर्मेंस में इम्प्रूवमेंट के लिए कंपनी हार्डवेयर में बदलाव करने पर भी विचार कर रही हैं। Economic Daily News की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple iPhone 16 सीरीज में कथित रूप से दिए जाने वाले चिपसेट A18 को Neural Engine के साथ अपग्रेड करेगा।

A18 मोबाइल प्रोसेसर के साथ-साथ Apple नेकस्ट जेनेरेशन M4 चिपसेट को भी नए Neural Engine के साथ पेश अपग्रेड करेगा।

iPhone 15 सीरीज में है 16 कोर वाला Neural Engine

कंपनी के लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज के मॉडल 16 कोर वाले Neural Engine से लेस हैं। वहीं, iPhone 14, iPhone 13, और iPhone 12 सीरीज में भी इतने ही कोर दिए गए थे। iPhone 11 और iPhone XS मॉडल में 8-कोर Neural Engine का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही iPhone 8 सीरीज 2-कोर Neural Engine दिया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

चिपसेट में कोर की संख्या बढ़ाने का कारण iOS 18 में मिलने वाले AI फीचर्स हो सकते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो ये AI फीचर्स सिर्फ iPhone 16 लाइनअप में ही ऑफर किए जाएंगे। एप्पल कोर की संख्या बिना बढ़ाए हुए भी अपने न्यूरल इंजन की परफॉर्मेंस को बेहतर करने में कामयाब रहा है।

Apple यह कन्फर्म कर चुका है कि वह AI फीचर्स पर काम कर रहा है। इन फीचर्स को iOS 18 के साथ पेश किया जा सकता है। iPhone 15, iPhone 15 Plus , iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के लिए ये अपडेट 2024 की दूसरी छमाही में पेश किए जा सकते हैं।