Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Apple ला रहा Samsung से भी बड़ी Display वाला फोल्डेबल iPhone, Samsung अभी से टेंशन में!

Apple ला रहा Samsung से भी बड़ी Display वाला फोल्डेबल iPhone, Samsung अभी से टेंशन में!

Apple के पहले फोल्डेबल डिवाइस के बारे में काफी लंबे समय से खबरें सामने आ रही है। एप्पल का यह फोल्डेबल डिवाइस iPhone के सबसे प्रीमियम मॉडल के मुकाबले बड़ी स्क्रीन के साथ आएगा। इस फोल्डेबल डिवाइस के बारे में एक और नई जानकारी सामने आई है। एप्पल का यह अपकमिंग डिवाइस पहले से ही […]

Apple ला रहा Samsung से भी बड़ी Display वाला फोल्डेबल iPhone, Samsung अभी से टेंशन में!

Apple के पहले फोल्डेबल डिवाइस के बारे में काफी लंबे समय से खबरें सामने आ रही है। एप्पल का यह फोल्डेबल डिवाइस iPhone के सबसे प्रीमियम मॉडल के मुकाबले बड़ी स्क्रीन के साथ आएगा। इस फोल्डेबल डिवाइस के बारे में एक और नई जानकारी सामने आई है। एप्पल का यह अपकमिंग डिवाइस पहले से ही फोल्डेबल स्क्रीन वाले डिवाइसेज की मार्केट में दबदबा बनाने वाली कंपनी Samsung के लिए टेंशन पैदा कर सकता है।

बड़ी स्क्रीन के साथ होगा लॉन्च

DigiTimes की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अपने इस बड़े डिस्प्ले वाले फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है। ताईवान बेस्ड सप्लाई चेन से एप्पल के फोल्डेबल डिवाइस की जानकारी प्राप्त हुई है। हालांकि, एप्पल के फोल्डेबल डिवाइस के बारे में पिछले 4 साल से लीक सामने आ रही है।

कंपनी को अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस की डिजाइनिंग में करीब 5 साल का समय लगा है। अब इसके मैन्युफेक्चरिंग की डिटेल्स सामने आ रही है।

वहीं, एप्पल के अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस के बारे में आई एक और रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोल्डेबल iPad हो सकता है। एप्पल ने इसके लिए Vision Pro टीम को इस फोल्डेबल डिवाइस के कंपोनेंट डिजाइन करने के लिए कहा है। यह फोल्डेबल डिवाइस अगले साल यानी 2025 या इससे पहले लॉन्च हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

हालांकि, इससे पहले भी एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि एप्पल ने अपने फोल्डेबल डिवाइस पर काम करना बंद कर दिया है, क्योंकि टेस्टिंग के दौरान डिवाइस के फोल्डेबल स्क्रीन की परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं थी। एप्पल अपने किसी भी प्रोडक्ट का स्टैंडर्ड उम्दा रखने में विश्वास रखता है।

एप्पल के फोल्डेबल डिवाइस की बात करें तो इसमें OLED स्क्रीन मिल सकती है। साथ ही, एप्पल के फोल्डेबल डिवाइस में iPhone की तरह प्रीमियम हार्डवेयर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके कैमरे से लेकर बैटरी और प्रोसेसर को प्रो लेवल का बनाया जा सकता है।