Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Apple ने Google से चुराया था iPhone में मिलने वाला ये फीचर!

Apple ने Google से चुराया था iPhone में मिलने वाला ये फीचर!

क्या आपको पता है कि Apple iPhone में मिलने वाला Car Crash Detection फीचर सबसे पहले आखिर किस कंपनी ने देना शुरू किया था? बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्हें शायद यही लगता होगा कि आईफोन ही पहला ऐसा फोन है जिसमें कार क्रैश डिटेक्शन फीचर दिया गया था, लेकिन ये सच नहीं है. इस […]

Apple ने Google से चुराया था iPhone में मिलने वाला ये फीचर!

क्या आपको पता है कि Apple iPhone में मिलने वाला Car Crash Detection फीचर सबसे पहले आखिर किस कंपनी ने देना शुरू किया था? बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्हें शायद यही लगता होगा कि आईफोन ही पहला ऐसा फोन है जिसमें कार क्रैश डिटेक्शन फीचर दिया गया था, लेकिन ये सच नहीं है. इस फीचर को सबसे पहले Google ने 2019 में पेश किया था.

अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है जिसमें इस बात का दावा किया गया है कि 2019 में गूगल ने सबसे पहले Car Crash Detection फीचर को Pixel 3 में देना शुरू किया था. वहीं, एपल की बात करें तो कंपनी ने 2022 में iPhone 14 Series के साथ इस फीचर को रोलआउट किया था, एपल के बाद अब अन्य हैंडसेट निर्माता कंपनियां भी इस फीचर पर काम कर रही हैं.

कुल मिलाकर देखा जाए तो पिक्सल 3 के साथ कार क्रैश डिटेक्शन फीचर ने 2019 में ही गूगल पिक्सल स्मार्टफोन्स में एंट्री कर ली थी और एपल आईफोन यूजर्स को इस फीचर का फायदा 2022 यानी तीन साल बाद से मिलना शुरू हुआ था.

इस तरह के दावे तो कई बार किए तो गए हैं, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं है कि वाकई एपल ने कार क्रैश डिटेक्शन फीचर को कॉपी किया है. एपल ने कभी भी इस दावे को स्वीकार नहीं किया है और गूगल ने भी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है. ऐसा भी हो सकता है कि दोनों ही कंपनियों ने स्वतंत्र रूप से इस फीचर को डेवलप किया हो.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

हाल ही में एक टिप्स्टर ने इस बात की जानकारी दी है कि Samsung भी खुद के कार क्रैश डिटेक्शन फीचर पर काम कर रही है, लेकिन इस फीचर को हाई-एंड स्मार्टफोन्स में लेकर आया जाएगा.

Car Crash Detection फीचर क्या काम करता है?

फोन में मिलने वाला ये फीचर स्मार्टफोन में दिए सेंसर का इस्तेमाल कर कार दुर्घटनाओं का पता लगाता है और यदि यूजर कोई रिस्पॉन्स नहीं देता है तो यह फीचर इमरजेंसी सेवाओं को कॉल करता है.