Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Ayodhya Airport: अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज उतरेगी पहली फ्लाइट, पायलट का क्या है राम नगरी से कनेक्शन?

Ayodhya Airport: अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज उतरेगी पहली फ्लाइट, पायलट का क्या है राम नगरी से कनेक्शन?

अयोध्याः महिर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को पहली कमर्शियल फ्लाइट लैंड करेगी. ये फ्लाइट 4 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. इंडिगो एयरलाइंस की इस फ्लाइट को जो पायलट लेकर आ रहे हैं, उनका अयोध्या से पुराना जुड़ाव है. यह पहली पैसेंजर फ्लाइट है जो अयोध्या में शनिवार को लैंड करेगी. इससे पहले ट्रायल […]

Ayodhya Airport: अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज उतरेगी पहली फ्लाइट, पायलट का क्या है राम नगरी से कनेक्शन?

अयोध्याः महिर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को पहली कमर्शियल फ्लाइट लैंड करेगी. ये फ्लाइट 4 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. इंडिगो एयरलाइंस की इस फ्लाइट को जो पायलट लेकर आ रहे हैं, उनका अयोध्या से पुराना जुड़ाव है. यह पहली पैसेंजर फ्लाइट है जो अयोध्या में शनिवार को लैंड करेगी. इससे पहले ट्रायल के तौर पर इंडियन एयरफोर्स का राजहंस जहाज अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड किया था.

इस साल Google ने Gmail को दी इन खास फीचर्स की सौगात, यहां देखें लिस्ट

बताया जा रहा है कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को पायलट आशुतोष शेखर और निखिल बख्शी दिल्ली से लेकर आ रहे हैं. यह फ्लाइट दिल्ली से 2.40 बजे रवाना होगी और 4 बजे आयोध्या में लैंड होगी. मुख्य पायलट आशुतोष शेखर का परिवार अयोध्या के श्रीरामवल्लभाकुंज जानकी स्थान का अनुयायी है.

अयोध्या में बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट की खासियत उसका बाहरी डिजाइन मंदिर की तरह है. इसका टर्मिनल भी भव्यता का ऊंचाइयों को छू रहा है. यहां राम कथा को भी दर्शाया गया है. इसे नागर शैली में बनाया गया है. आर्किटेक्ट विपुल वाष्णेर्य हैं. एयरपोर्ट के मुख्य भवन में सात शिखर हैं. मुख्य शिखर बीच में और आगे-पीछे तीन- तीन शिखर हैं. बाहर श्री राम के प्रतीक के रूप में बड़ा सा तीर धनुष बनाया गया है. इसके अलावा अंदर हनुमान जी का बड़ा म्यूरल है. इस एयरपोर्ट की कुल लागत 1450 करोड़ रुपये है. यहां बोइंग भी लैंड कर सकता है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

https://subhashyadav.org/gold-silver-today-price-30-december/

Last updated on January 1, 2024. This article represents the author's views.