Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing जामिया यूनिवर्सिटी में लगे ‘बाबरी’ के नारे, वीडियो वायरल होने पर पुलिस की गई तैनात

जामिया यूनिवर्सिटी में लगे ‘बाबरी’ के नारे, वीडियो वायरल होने पर पुलिस की गई तैनात

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में ‘स्ट्राइक फॉर बाबरी’ जैसे नारे लगाए जाने का वीडियो सामने आया है. इसके बाद एतहियात के तौर पर सोमवार को यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. फिलहाल वीडियो मामले में पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को […]

जामिया यूनिवर्सिटी में लगे ‘बाबरी’ के नारे, वीडियो वायरल होने पर पुलिस की गई तैनात

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में ‘स्ट्राइक फॉर बाबरी’ जैसे नारे लगाए जाने का वीडियो सामने आया है. इसके बाद एतहियात के तौर पर सोमवार को यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. फिलहाल वीडियो मामले में पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया है.

एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती एक एहतियाती कदम है. यह राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह और आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर किया गया है. जाहिर तौर पर परिसर के अंदर एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था. लेकिन इस संबंध में कैंपस के बाहर कुछ नहीं हुआ.

वहीं इस मामले को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया प्रशासन ने कहा कि विरोध के कारण शैक्षणिक गतिविधि बाधित नहीं हुई है. स्थिति नियंत्रण में है. विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी बताया, “सिर्फ दो से तीन छात्र ही नारेबाजी कर रहे थे. कक्षाएं और परीक्षाएं बिना किसी व्यवधान के जारी रहीं.”

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) यूनिवर्सिटी और उसके स्कूलों को 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया था. वहीं इस दौरान यूनिवर्सिटी में भी राम मंदिर को लेकर छात्रों में उत्सुकता देखी गई थी.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now