Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing बिहार के मौसम में आज से बड़ा बदलाव, कड़ाके की ठंड के बीच इन जिलों में होगी बारिश

बिहार के मौसम में आज से बड़ा बदलाव, कड़ाके की ठंड के बीच इन जिलों में होगी बारिश

पटना. साल 2024 में घनघोर कोहरा के साथ कड़ाके की ठंड के बाद अब बारी है साल की पहली बारिश की. गुरुवार यानी आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. सुबह में ही बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. साथ ही बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी […]

बिहार के मौसम में आज से बड़ा बदलाव, कड़ाके की ठंड के बीच इन जिलों में होगी बारिश

पटना. साल 2024 में घनघोर कोहरा के साथ कड़ाके की ठंड के बाद अब बारी है साल की पहली बारिश की. गुरुवार यानी आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. सुबह में ही बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. साथ ही बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.आशीष कुमार के अनुसार आज सुबह में राज्य के उत्तर-पूर्व भाग के एक या दो स्थानों में बहुत धना कुहासा एवं दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व भाग के कुछ स्थानों में घना कुहासा जबकि राज्य के शेष भाग के अधिकांश स्थानों में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है.

इसके साथ ही उत्तर पश्चिम बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार के एक या दो स्थानों में वर्षा की संभावना है.

कैसा रहेगा आज का मौसममौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह से ही सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में घना कोहरा छाया हुआ है. जबकि सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में घना कोहरा छाया हुआ है. इसके अलावा राज्य के के शेष जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है.

बारिश की बात करें तो पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल के एक या दो स्थानों में व्रजपात के साथ मेघगर्जन होने की संभावना है. हल्की बारिश भी हो सकती है. आज बिहार का अधिकतम तापमान 18 से 20°C और न्यूनतम तापमान 08 से 12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

कैसा रहा पिछला 24 घंटापिछले 24 घंटो के दौरान बिहार का मौसम आमतौर पर शुष्क रहा. राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.2°C फारबिसगंज में वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 6°C बांका और मोतीहारी में दर्ज किया गया. बिहार का औसत अधिकतम तापमान 20.2°C और औसत न्यूनतम तापमान 9.3°C दर्ज किया गया. बहुत घना कोहरा पुर्णिया शहर के एक या दो स्थानों में, घना कोहरा पटना, भागलपुर आदि शहरों में वहीं शेष हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहा.

https://subhashyadav.org/hyundai-creta-suv-at-big-discount-offer/