Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Bihar Board Result: ‘प्यार होता है तो जबर्दस्त होता है’, इंटर के परीक्षार्थियों की कॉपी देख, हंसी न रोक सकेंगे

Bihar Board Result: ‘प्यार होता है तो जबर्दस्त होता है’, इंटर के परीक्षार्थियों की कॉपी देख, हंसी न रोक सकेंगे

Bihar Intermediate Exam Viral Answer Sheet: आप सभी को पता ही है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त हो गई है और आप कॉपी की जांच की जा रही है जो की इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपी जांच पूर्ण रूप से कर ली गई है इस बीच इंटरमीडिएट के एक […]

Bihar Board Result: ‘प्यार होता है तो जबर्दस्त होता है’, इंटर के परीक्षार्थियों की कॉपी देख, हंसी न रोक सकेंगे

Bihar Intermediate Exam Viral Answer Sheet: आप सभी को पता ही है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त हो गई है और आप कॉपी की जांच की जा रही है जो की इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपी जांच पूर्ण रूप से कर ली गई है इस बीच इंटरमीडिएट के एक छात्रा का कॉपी पूरी तरह से वायरल हो रही है जिसमें प्यार के बारे में कुछ प्रश्नों के जवाब देते हुए लिख रहे हैं और कुछ अपने दुख के बारे में बात करें लिए आज के इस आर्टिकल में हम जमुई जिले से वायरल छात्र की उत्तर पुस्तिका को ऑपरेशन करेंगे, ध्यान रखिए जैसा कि आपको टाइटल में देखने को मिला है की कॉपी पढ़ कर आप अपनी हंसी नहीं को रोक पाएंगे तो ऐसा ही होगा जरा आगे पर यह और पूरी आर्टिकल को पढ़िए!

जमुई के एक केंद्र से मिली कॉपी में इंटर के परीक्षार्थी फिजिक्स के पेपर में सवाल का जबाब में एक छात्र प्यार की परिभाषा को बता रहा है जिसमें लिखा है कि “हम जानते हैं प्यार जल्दी नहीं होता, लेकिन होता है तो बहुत जबर्दस्त होता है”. इन उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षा पास करने के लिए अजीबोगरीब अपील की गई है, एक स्टूडेंट ने लिखा है कि “माँ की तबियत खराब है, पैसे के अभाव में अच्छे अस्पताल में भर्ती नही करवा सका”, कोई लिखा है कि “उसके पिता की मौत हो चुकी है”। कुछ छात्रों ने यह भी लिखा है कि “तबियत खराब होने के कारण तैयारी नहीं कर सका प्लीज़ पास कर दीजियेगा”.

इमोशनल मेसेज वाले आंसरशीट को देख कॉपी जांचने वाले भी हैरान हैं. परीक्षा में सवालों के जवाब के बदले पास करने के लिए अपील वाली स्टूडेंट के कॉपी का वीडियो जमुई में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कॉफी को जांचने वाले शिक्षकों का कहना है कि स्टूडेंट को पढ़ाई में मन लगाना चाहिए इस तरह के मैसेज से नंबर नहीं मिलते.

मालूम हो कि बिहार बोर्ड ने नकल रोकने के कड़े बंदोबस्त के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा समाप्त हुई थी कॉपियों को जांचने का काम किया जा रहा है।लेकिन कॉपियों की चेकिंग के दौरान परीक्षकों को रोजाना अजीबो-गरीब संदेश मिल रहे हैं. वहीं, एक स्टूडेंट ने इमोशनल मैसेज में लिखा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

” हेलो मेम या सर.. मैं ज्योति सर प्लीज मेरी बातों को समझने की कोशिश कीजिएगा, क्योंकि मेरा यह बोलना बहुत जरूरी है।मुझे पता है कि आप सबको मेरी बातों पर यकीन नहीं होगा सर, मेरे पापा डेथ कर गए हैं, 10 दिन हुआ है और मेरी कुछ पढ़ाई नहीं हुई और ऊपर से तबीयत भी ठीक नहीं है,फिर भी एग्जाम देने आई,प्लीज सर नंबर दे दीजिएगा ,प्लीज सर मेरी कंडीशन बहुत खराब है। मुझे आशा है कि आप समझेंगे सर”

कॉपी जांचने वाले शिक्षक कुमारी रंजू ने बताया कि स्टूडेंट को इस तरह की कॉपी लिखने से बचनी चाहिए इमोशनल मैसेज लिखने से नंबर नहीं मिलता स्टूडेंट को विषयों के सवाल का जवाब सीधे लिखना चाहिए इस बार कॉफी जचने के दौरान उन्हें भी कई कॉपियां मिली है जिसमें इमोशनल मैसेज लिखे गए हैं.