Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Bihar JEE NEET Special Coaching Teacher Vacancy: बिहार में JEE और NEET की फ्री में तैयारी कराने के लिए निकली शिक्षकों की भर्ती, जानें योग्यता सहित सब डिटेल

Bihar JEE NEET Special Coaching Teacher Vacancy: बिहार में JEE और NEET की फ्री में तैयारी कराने के लिए निकली शिक्षकों की भर्ती, जानें योग्यता सहित सब डिटेल

Bihar JEE NEET Special Coaching Teacher Vacancy: इंजीनियरिंग और मेडिकल के एंट्रेंस एग्जाम क्रैक करना आसान नहीं है। इसके लिए स्टूडेंट्स को अक्सर कोचिंग में अच्छा-खासी फीस का भुगतान करना पड़ता है। हालांकि, कई बार स्टूडेंट्स पैसों की कमी के चलते कोचिंग क्लास में दाखिला नहीं ले पाते हैं। बिहार में छात्र- छात्राओं की इसी […]

Bihar JEE NEET Special Coaching Teacher Vacancy: इंजीनियरिंग और मेडिकल के एंट्रेंस एग्जाम क्रैक करना आसान नहीं है। इसके लिए स्टूडेंट्स को अक्सर कोचिंग में अच्छा-खासी फीस का भुगतान करना पड़ता है। हालांकि, कई बार स्टूडेंट्स पैसों की कमी के चलते कोचिंग क्लास में दाखिला नहीं ले पाते हैं।

बिहार में छात्र- छात्राओं की इसी समस्या को समझते हुए प्रदेश सरकार की ओर से मेडिकल और इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसके तहत ही, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने हाल ही में जेईई और नीट परीक्षा की मुफ्त में तैयारी कराने के लिए टीचर्स की वैकेंसी निकाली है।

बिहार बोर्ड ने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर इस संबंध में एक पोस्ट शेयर किया है। इसके मुताबिक, मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षा की मुफ्त तैयारी कराने के लिए योग्य टीचर्स से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इच्छुक और कैंडिडेट्स 29 फरवरी, 2024 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.coaching.biharboardonline.com/TeacherForm पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

जारी अधिसूचना के अनुसार, जो उम्मीदवार बीएसईबी की मुफ्त कोचिंग प्रोगाम के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उन्हें सरकारी स्कूल में गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय में शिक्षक होने के साथ-साथ उनके पास इसके पहले प्रमुख कोचिंग संस्थान में न्यूनतम 1 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। शिक्षक बिहार के एक या अधिक जिलों में पढ़ाने का विकल्प चुन सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 18 मार्च को डेमो क्लास देने के लिए बुलाया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

JMI Admission 2024: यूजी, पीजी प्रोगाम में प्रवेश के लिए 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन, अप्रैल में होगी परीक्षा