Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Bihar Land Receipt New Rules: बिहार में अब घर बैठे मिलेगा जमीन का रसीद, बिहार सरकार ने शुरू की नई पहल, यहां जानिए –

Bihar Land Receipt New Rules: बिहार में अब घर बैठे मिलेगा जमीन का रसीद, बिहार सरकार ने शुरू की नई पहल, यहां जानिए –

Bihar Land Latest News : बिहार वासियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। अब जमीन का रसीद कटवाने के लिए ब्लॉक में धक्के खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अब ऑफलाइन लगान रसीद काटने की प्रक्रिया को बंद करते हुए ऑनलाइन रसीद को ही मान्य […]

Bihar Land Latest News : बिहार वासियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। अब जमीन का रसीद कटवाने के लिए ब्लॉक में धक्के खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अब ऑफलाइन लगान रसीद काटने की प्रक्रिया को बंद करते हुए ऑनलाइन रसीद को ही मान्य कर दिया है।

आपको बता दे की अब जमीन मालिक बिना ब्लॉक या राजस्व कर्मचारी के कार्यालय गए ही अपनी रसीद घर बैठे ऑनलाइन कटा सकेंगे। क्योंकिअब ऑनलाइन कटाई गई रसीद ही मान्य होगी। बीते 1 साल पहले शुरू की गई यह सेवा सभी जमाबंदी अपलोड नहीं होने के कारण लागू नहीं हो पा रही थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजस्व विभाग ने सभी जमाबंदी को अपलोड करने के साथ ही इस शानदार सेवा की भी शुरूआत कर दी है। मालूम हो कि बिहार सरकार का यह मानना है कि ऑनलाइन भू-लगान रसीद मान्य होने से बिचौलियों पर पूरी तरह से अंकुश लग जाएगा। भूमि विभाग ने सभी राजस्व कर्मचारियों से लगान रसीद बुक को वापस करने को कहा है।

यही नही इसके साथ ही चेतावनी भी दी है कि लगान रसीद ससमय जमा नहीं करने वाले व निर्धारित तिथि से ऑफलाइन रसीद काटने पर कार्रवाई भी की जाएगी। भूमि विभाग ने ऑनलाइन राजस्व भुगतान प्रक्रिया की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार करने के भी आदेश दिए हैं।