Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Blackview OSCAL पावरबैंक है या पावरग्रिड? 1 घंटा चार्ज करने पर पूरे एक महीने तक नहीं जाएगी घर की बिजली, मौज-ही-मौज

Blackview OSCAL पावरबैंक है या पावरग्रिड? 1 घंटा चार्ज करने पर पूरे एक महीने तक नहीं जाएगी घर की बिजली, मौज-ही-मौज

Blackview OSCAL ने एक ऐसा पावरबैंक लॉन्च किया है, जो सिंगल चार्ज में 30 दिनों तक का बैकअप देता है। इस पावरबैंक PowerMax 3600 में फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यही नहीं, इसपर आप घर के सभी अप्लायंस भी चला सकते हैं। तो आज लिए इस आर्टिकल के मदद से हम आप सभी को इसके […]

Blackview OSCAL पावरबैंक है या पावरग्रिड? 1 घंटा  चार्ज करने पर पूरे एक महीने तक नहीं जाएगी घर की बिजली, मौज-ही-मौज

Blackview OSCAL ने एक ऐसा पावरबैंक लॉन्च किया है, जो सिंगल चार्ज में 30 दिनों तक का बैकअप देता है। इस पावरबैंक PowerMax 3600 में फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यही नहीं, इसपर आप घर के सभी अप्लायंस भी चला सकते हैं। तो आज लिए इस आर्टिकल के मदद से हम आप सभी को इसके सभी फीचर्स के बारे में बताते हैं इसे आपको खरीदने से पहले समझने में मदद मिलेगा:

वैसे तो बिजली की समस्या पहले के मुकाबले अब कम हो गई है, लेकिन फिर भी लोग अपने घरों में पावर बैकअप के लिए इनवर्टर या अन्य अल्टर्नेटिव माध्यम के जरिए बिजली की आपूर्ति पूरी करते हैं। Blackview ने ऐसा ही एक पावरबैंक लॉन्च किया है, जो किसी पावरग्रिड से कम नहीं है। इस पावरबैंक की खास बात यह है कि यह पोर्टेबल है यानी इसे आप अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। इसमें सूटकेस ट्रॉली जैसा डिजाइन दिया गया है और पहिए लगे हैं।

यह पावरबैंक खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो कैम्पिंग करते हैं। Blackview OSCAL PowerMax 3600 में कुल 15 बैटरी पैक लगे हैं, जिसके जरिए इसकी क्षमता को 3.6 kWh से 57.6 kWh तक बढ़ाई जा सकती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एकस्पेंड करने के बाद इसे 30 दिनों तक घर के बैकअप पावर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। खास तौर पर इमरजेंसी की स्थिति में इस पावरबैंक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

1.2 घंटे में होगा फुल चार्ज

कंपनी का दावा है कि यह पावरबैंक रैपिड चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इसमें 3600W की चार्जिंग स्पीड मिलती है, जो 15 बैटरी पैक को महज 1.2 घंटे में फुल चार्ज कर देती है। यही नहीं, इस पावरबैंक के जरिए आप केवल स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स ही चार्ज नहीं करेंगे, बल्कि इसपर हाई पावर होम अप्लायंसेज का भी लोड दिया जा सकता है। इस पावरबैंक में कुल 14 आउटपुट पोर्ट्स लगे हैं, जिसके जरिए आप अपने गैजेट्स और होम अप्लायंसेज को कनेक्ट कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

25 साल तक खराब नहीं होगी बैटरी

Blackview का दावा है कि इस पावरबैंक में लगी बैटरी पर 25 साल तक खराब नहीं होगी। इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह T1 चिप के साथ आता है। इसमें LCD डिस्प्ले लगा है, जिसपर आप इनपुट और आउटपुट पावर को देख सकते हैं। इसके अलावा इसे रिमोट कंट्रोल के जरिए भी ऑपरेट किया जा सकता है। इस पावरबैंक को चार्ज करने के लिए आपको कई ऑप्शन मिल सकते हैं। इस पावरबैंक को आप सोलर पावर, कार, जेनरेटर, AC पावर सप्लाई के जरिए चार्ज कर सकते हैं। इस पावरबैंक की कीमत 1799 डॉलर यानी लगभग 1.49 लाख रुपये है।