Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing BSEH Practical Exam 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा इस दिन से, यहां देखें पूरा शेड्यूल

BSEH Practical Exam 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा इस दिन से, यहां देखें पूरा शेड्यूल

BSEH Practical Exam 2024: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) 1 फरवरी से माध्यमिक (कक्षा 10) और वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 12) के लिए व्यावहारिक परीक्षाएं शुरू करेगा. नियमित छात्रों के लिए बीएसईएच कक्षा 10 और कक्षा 12 की व्यावहारिक परीक्षाएं 17 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी. और सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच […]

BSEH Practical Exam 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा इस दिन से, यहां देखें पूरा शेड्यूल

BSEH Practical Exam 2024: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) 1 फरवरी से माध्यमिक (कक्षा 10) और वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 12) के लिए व्यावहारिक परीक्षाएं शुरू करेगा. नियमित छात्रों के लिए बीएसईएच कक्षा 10 और कक्षा 12 की व्यावहारिक परीक्षाएं 17 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी. और सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच आयोजित किया जाना तय है.

ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 की फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की प्रक्टिकल परीक्षाओं के लिए, बोर्ड ने कहा कि वे एक बाहरी परीक्षक नियुक्त करके आयोजित की जाएंगी. हरियाणा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी रेगुलर स्टूडेंट्स की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान सब्जेक्ट की प्रक्टिकल एग्जाम के इंस्पेक्शन वर्क के लिए ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए जाएंगे.

जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

बता दें कि HBSE हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से आयोजित की जाएंगी. 26 मार्च 2024 को समाप्त होंगी. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित होंगी. अभी हरियाणा बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किया है. एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होगा.

यहां चेक करें डेटशीट

  • सबसे पहले HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर सीनियर सेकेंडरी/ सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2024 का टाइम टेबल आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर और परीक्षकों को बोर्ड द्वारा उनकी ड्यूटी की सूचना मैसेज के जरिए भेज दी जायेगी. बोर्ड सचिव ने विद्यालयों को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विद्यालयों के मुखिया परीक्षा ड्यूटी चार्ट, निर्देश पत्र डाउनलोड करके, परीक्षार्थियों की ग्रुप फोटो और परीक्षा के अंक ऑनलाइन निर्धारित तिथियों में बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर स्कूल लॉगिन के माध्यम से अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

एचबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 26 मार्च, 2024 तक जारी रहेंगी और कक्षा 12 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएंगी.