Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Nashik: हाथ में बाल्टी और पोछा… जब श्री कालाराम मंदिर में श्रमदान करने उतर गए PM मोदी, PHOTOS खिंचवाने

Nashik: हाथ में बाल्टी और पोछा… जब श्री कालाराम मंदिर में श्रमदान करने उतर गए PM मोदी, PHOTOS खिंचवाने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नासिक के कालाराम मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर की साफ-सफाई भी की. पीएम मोदी ने खुद हाथ में बाल्टी और पोछा लेकर मंदिर में सफाई अभियान चलाया. आइए फोटो के जरिए आपको दिखाते हैं पीएम मोदी का सफाई अभियान.

Nashik: हाथ में बाल्टी और पोछा… जब श्री कालाराम मंदिर में श्रमदान करने उतर गए PM मोदी, PHOTOS खिंचवाने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ किया है, जिसमें पीएम मोदी ने आज नासिक में गोदावरी के किनारे स्थित श्री कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना की. श्री कालाराम मंदिर नासिक के पंचवटी क्षेत्र में स्थित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ-सफाई का महत्व बताते हुए मंदिर परिसर में बाल्टी और पोछा लेकर सफाई अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (22 जनवरी) तक इसी तरह मंदिरों की साफ-सफाई करने की आपील की.

kaalaa raama 1

मंदिर में सफाई अभियान चलाने के बाद पीएम मोदी ने नासिक में लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 22 जनवरी तक हम सभी देश के तीर्थ स्थानों और मंदिरों की साफ-सफाई करें, स्वच्छता का अभियान चलाएं. उन्होंने आगे कहा,’ आज मुझे कालाराम मंदिर में सफाई करने का सौभाग्य मिला है. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी तीर्थ स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएं.’

kaalaa raama 2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

रामायण से जुड़े स्थानों में पंचवटी सबसे विशेष और महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है क्योंकि रामायण की कई महत्वपूर्ण घटनाएं यहीं घटी थीं. भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी ने पंचवटी क्षेत्र में स्थित दंडकारण्य वन में कुछ वर्ष बिताए थे. पंचवटी नाम का अर्थ है 5 बरगद के पेड़ों की भूमि.

kaalaa raama 3

ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने यहां अपनी कुटिया स्थापित की थी क्योंकि 5 बरगद के पेड़ों की उपस्थिति ने इस क्षेत्र को शुभ बना दिया था. अयोध्या में राम मंदिर के भव्य ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह से ठीक 11 दिन पहले पीएम मोदी का इस स्थान पर आना अधिक महत्व रखता है क्योंकि भगवान राम के जीवन में इसका बहुत महत्व है.

kaalaa raama

श्री कालाराम मंदिर एक पुराना हिंदू मंदिर है जो महाराष्ट्र के नासिक शहर के पंचवटी क्षेत्र में स्थित है. पंचवटी में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी ने वनवास का समय बिताया था.

यह नासिक का सबसे खास मंदिर माना जाता है. कालाराम मंदिर भगवान राम को समर्पित है, जिन्हें गर्भगृह के अंदर काले पत्थर की मूर्ति के रूप में स्थापित किया गया है. इस मंदिर में भगवान श्रीराम के साथ माता सीता और लक्ष्मण जी मूर्ति भी स्थापित है.