Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing CGSOS Board Exams Datesheet: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें कब होगा कौन-सा पेपर

CGSOS Board Exams Datesheet: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें कब होगा कौन-सा पेपर

CGSOS Board Exams Datesheet: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने 9 मार्च 2024 से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. छात्र सीजीएसओएस कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2024 का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic पर देख सकते हैं. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उच्च माध्यमिक परीक्षा (कक्षा 12) 9 मार्च से […]

CGSOS Board Exams Datesheet: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें कब होगा कौन-सा पेपर

CGSOS Board Exams Datesheet: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने 9 मार्च 2024 से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. छात्र सीजीएसओएस कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2024 का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic पर देख सकते हैं. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उच्च माध्यमिक परीक्षा (कक्षा 12) 9 मार्च से शुरू होगी और 6 अप्रैल 2024 को समाप्त होगी. वहीं, हाई स्कूल परीक्षा (कक्षा 10) 3 मार्च से शुरू होगी और 3 अप्रैल, 2024 तक जारी रहेगी. टाइमिंग के अनुसार, परीक्षाएं दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी.

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि “भले ही परीक्षा अवधि के दौरान सरकार द्वारा कोई छुट्टी या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, फिर भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी.”PDF देखें

9 मार्च से शुरू होंगे कक्षा 12वीं के पेपर

डेटशीट के अनुसार, 9 मार्च 2024 को कक्षा 12वीं का गृह विज्ञान का पेपर होगा, 11 मार्च को लेखांकन का, 12 और 13 को जीवविज्ञान और राजनीति व‍िज्ञान की परीक्षा होगी. 14 तारीख के अवकाश के बाद 15 को फीजिक्स का पेपर होगा फिर 16 और 17 तारीख की छु्ट्टी के बाद 18 मार्च को हिंदी का पेपर होगा. इसके बाद 19 और 20 मार्च का भी अवकाश रखा गया है. 21 तारीख को केमिस्ट्री का पेपर होगा. फिर एक दिन की छुट्टी के बाद 23 तारीख को अंग्रेजी का पेपर होगा. 24, 25, 26, 27 तारीख के अवकाश के बाद 28 तारीख को गणित की परीक्षा ली जाएगी. 29 और 01 मार्च की छुट्टी के बाद अगले 4 दिन तक इतिहास, वाणिज्य, भूगोल, अर्थशास्त्र के पेपर के साथ कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की समाप्ति होगी.

11 मार्च से शुरू होंगे कक्षा 10वीं के पेपर

डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च 2024 से आयोजित की जाएंगी. पहला और दूसरा पेपर गणित और उर्दू का होगा. इसके बाद 14 मार्च को विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी. 15 तारीख की छुट्टी के बाद अंग्रेजी का पेपर 16 तारीख को होगा. 17 और 18 की छुट्टी के बाद 19 मार्च को गृहविज्ञान का पेपर होगा. 20 और 21 की छुट्टी के बाद 22 तारीख को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा. 3 दिन के अवकाश के बाद अगले 5 दिन तक अर्थशास्त्र, व्यवसाय अधय्यन, हिंदी, मराठी संस्कृत की परीक्षा ली जाएगी.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी

बता दें कि पिछले साल, सीजीएसओएस कक्षा 10वीं के एग्जाम में कुल 65,557 छात्रों (35,364 लड़के और 30,193 लड़कियां) ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 62,051 छात्र उपस्थित हुए और 57,105 छात्रों का रिजल्ट रिलीज किया गया था. कक्षा 12 में कुल 37,471 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें से 34,161 उपस्थित हुए थे. 2023 की बोर्ड परीक्षा में कुल 37,383 छात्र पास हुए थे, जिसमें 9,653 छात्रों की पहली डिवीजन आई थी. वहीं, 15,180 की सेकेंड और 11,801 छात्रों ने तीसरी डिवीजन प्राप्त की थी. परिणामों के अनुसार, पास प्रतिशत 65.46 रहा था. 2023 की बोर्ड परीक्षा में 67.72 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं और 63.56 लड़के पास हुए थे.