Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन, इस Phone के साथ Free मिलेगा सालभर के लिए 23 OTT Apps

लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन, इस Phone के साथ Free मिलेगा सालभर के लिए 23 OTT Apps

Tecno ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Tecno Spark 20 है. यह फोन Tecno Spark 10 का अपग्रेड मॉडल है, जो साल 2023 में लॉन्च हुआ था. इस हैंडसेट में कई अच्छे फीचर्स मिलेंगे, जिसमें 32MP का सेल्फी कैमरा, 5000mAh की बैटरी और 50MP का रियर कैमरा है. साथ ही […]

लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन, इस Phone के साथ Free मिलेगा सालभर के लिए 23 OTT Apps

Tecno ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Tecno Spark 20 है. यह फोन Tecno Spark 10 का अपग्रेड मॉडल है, जो साल 2023 में लॉन्च हुआ था. इस हैंडसेट में कई अच्छे फीचर्स मिलेंगे, जिसमें 32MP का सेल्फी कैमरा, 5000mAh की बैटरी और 50MP का रियर कैमरा है. साथ ही कंपनी की तरफ से 23 OTT platform का एक्सेस भी मिलेगा.

Tecno इस हैंडसेट के साथ OTT Play Platform का एक्सेस मिलेगा. इस प्लेटफॉर्म में 23 OTT Apps का एक्सेस मिलेगा, जो पूरे एक साल तक चलेंगे. इसमें SonyLIV, Zee5, Fancode, Lionsgate Play, Shemaroo जैसे ऐप्स के नाम शामिल हैं. इन सभी के सब्क्रिप्शन की कीमत करीब 5604 रुपये है.

Tecno Spark 20 की कीमत

Tecno Spark 20 की कीमत 10,499 रुपये है. इस कीमत में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. यह हैंडसेट Amazon India और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. इसकी सेल 2 फरवरी से शुरू होगी.

Tecno Spark 20 के फीचर्स

Tecno Spark 20 में 6.6-inch IPS LCD स्क्रीन दिया है. इसमें HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. इसमें प्लास्टिक यूनिबॉडी डिजाइन का इस्तेमाल किया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Tecno Spark 20 का प्रोसेसर और रैम

Tecno Spark 20 में MediaTek Helio G85 चिपसेट का यूज किया है, जो Mali-G52 MC2 GPU के साथ आता है. यह हैंडसेट 8GB Ram और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इसमें microSD कार्ड लगाने का भी ऑप्शन है. यह फोन Android 13 बेस्ड HiOS पर आता है.

Tecno Spark 20 का कैमरा

Tecno Spark 20 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP है. इसमें बैक पैनल पर डुअल LED फ्लैश लाइट है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है.

Tecno Spark 20 की बैटरी और अन्य फीचर्स

Tecno Spark 20 में 5000mAh की बैटरी और 18W Fast Charger दिया है. यह हैंडसेट चार कलर वेरिएंट में आता है, जो Neon Gold, Gravity Black, Cyber White और Magic Skin 2.0 (Blue) कलर है. यह एक 4G LTE फोन है.