China बना रहा ऐसी ट्रेन की दुनिया हैरान, बुलेट ट्रेन से तीन गुना ज्यादा स्पीड 1 घंटे में 1000 km… चलने वाला ट्रेन!
चीन अब लगभग सुपरसोनिक स्पीड से चलने वाली ट्रेन चलाने की तैयारी में है. यह ट्रेन 1000 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी. इसका टेस्ट रन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है. इसे अल्ट्रा हाई-स्पीड मैग्नेटिक लेविटेशन (Maglev) ट्रेन कहा जा रहा है. इस ट्रेन को एक लंबी पाइपलाइन के अंदर चलाया जाएगा. चाइना एयरोस्पेस साइंस […]

चीन अब लगभग सुपरसोनिक स्पीड से चलने वाली ट्रेन चलाने की तैयारी में है. यह ट्रेन 1000 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी. इसका टेस्ट रन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है. इसे अल्ट्रा हाई-स्पीड मैग्नेटिक लेविटेशन (Maglev) ट्रेन कहा जा रहा है. इस ट्रेन को एक लंबी पाइपलाइन के अंदर चलाया जाएगा.
चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CASIC) ने इस मैग्लेव ट्रेन का परीक्षण शांसी स्थित टेस्ट जोन में किया. यहां पर दो किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के अंदर वैक्यूम क्रिएट करके ट्रेन को चलाया गया. भविष्य में इसे हांगझोउ से शंघाई के बीच चलाने की योजना बनाई जा रही है. चीन इस ट्रेन को बड़े शहरों के बीच चलाएगा.
उत्तर चीन के शांसी प्रांत के डाटोंग शहर में इस ट्रेन के लिए सुपरकंडक्टिंग मैग्लेव टेस्ट लाइन बनाई गई है. CASIC के वैज्ञानिक ली पिंग ने बताया कि अबी हम शुरूआती टेस्ट कर रहे हैं. जिसमें हमें सफलता भी मिली है. फिलहाल इसके डिजाइन, स्पीड, नेविगेशन आदि की सफलतापूर्वक जांच की जा रही है.
ली पिंग ने बताया कि एक बार ये ट्रेन सारे टेस्ट पास कर ले, उसके बाद इसे सबसे पहले हांगझोऊ से शंघाई के बीच चलाने का प्रयास किया जाएगा. इसमें काफी मेहनत, समय और पैसा लगने वाला है. इस गति से चीन के एक कोने से दूसरे कोने में सिर्फ कुछ ही घंटों में पहुंचा जा सकेगा. फिलहाल टेस्टिंग 623 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर की गई है.
ये स्पीड बिना वैक्यूम क्रिएट किए हासिल की गई है. वैक्यूम पैदा करने के बाद इसकी गति 1000 किलोमीटर प्रतिघंटा हो जाएगी. फिलहाल चीन में जो हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन चल रही हैं, उनकी अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रतिघंटा है.
Last updated on December 31, 2023. This article represents the author's views.
