Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing पटना में महात्मा गांधी को समर्पित देश के सबसे बड़े बापू टावर का निर्माण पूरा, जानें क्या है खास

पटना में महात्मा गांधी को समर्पित देश के सबसे बड़े बापू टावर का निर्माण पूरा, जानें क्या है खास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल बापू टावर की बेहतरीन बनावट और इसमें महात्मा गांधी से जुड़े तथ्यों को आम लोग जल्द देख सकेंगे. पटना के गर्दनीबाग में 120 फीट ऊंचे निर्माणाधीन इस बापू टावर के भवन का निर्माण पूरा हो गया है. इसका उद्घाटन चार फरवरी को होगा. इसके लिए भवन निर्माण […]

पटना में महात्मा गांधी को समर्पित देश के सबसे बड़े बापू टावर का निर्माण पूरा, जानें क्या है खास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल बापू टावर की बेहतरीन बनावट और इसमें महात्मा गांधी से जुड़े तथ्यों को आम लोग जल्द देख सकेंगे. पटना के गर्दनीबाग में 120 फीट ऊंचे निर्माणाधीन इस बापू टावर के भवन का निर्माण पूरा हो गया है. इसका उद्घाटन चार फरवरी को होगा. इसके लिए भवन निर्माण विभाग द्वारा इसे फिनिशिंग टच दिया जा रहा है.

बापू टावर की आधारशीला 2 अक्टूबर 2018 रखी गई थी. इसे पूरा करने की समयसीमा 28 नवंबर 2021 थी. काम पूरा नहीं होने पर इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2022 किया गया. इसके दोबारा बढ़ाकर जून-2023 के अंत तक समाप्त करने का निर्देश दिया गया. अब इस टॉवर का निरमा पूरा हो गया है और 4 फरवी को उद्घाटन होगा.

बापू टावर पर्यावरण प्रबंधन तथा सतत विकास के उच्च मानकों तथा वैज्ञानिक तकनीकों पर आधारित है. इसमें ग्रीन टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है. यह देश का पहला भवन है, जिसके पूरे बाहरी भाग पर तांबे का आवरण लगाया गया है. जो चमक बिखेर रहा है. इतना ही नहीं रात में जब लाइटें जलती हैं तो इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है.

इस भवन में महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं, गांधी के विचार, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, बिहार से लगाव, बापू के आदर्शों को आम जन में स्थापित करने के लिए बिहार सरकार द्वारा किये गये कार्यों आदि की उत्कृष्ट प्रदर्शनी रहेगी.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Prabhatkhabar 2024 02 bb57bbf9 c39c 4989 b6c9 4f45b1787f86 01pat 235 01022024 2

भूखंड का कुल क्षेत्रफल सात एकड़ है और कुल निर्मित क्षेत्र 10503 वर्ग मीटर है. टावर में विभिन्न गैलरी, अनुसंधान केंद्र, विशिष्ट अतिथियों के लिए लाउंज, प्रशासनिक कार्यालय आदि हैं. इसमें बापू की जीवनी, शिक्षा, आदर्शों, मूल्यों और बिहार के प्रति उनके लगाव को बहुत अच्छे से दिखाया गया है. यह बच्चों, छात्रों, शोधकर्ताओं और गांधीजी के सिद्धांतों में रुचि रखने वालों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा.

जानकारी के अनुसार पर्यटक बापू टावर परिसर में प्रवेश के लिए गर्दानीबाग मेन रोड पर बने गेट नंबर एक का प्रयोग करेंगे. यहां करीब 200 गाड़ियों के पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

Prabhatkhabar 2024 02 31c5fb39 a997 4de4 87f1 75bdf423638e GFQ1YmDakAAgGEL

बापू टावर के गोलाकार भवन में टर्न टेबल थियेटर शो के जरिए पर्यटकों को बापू की जीवनी दिखाई जाएगी. यहां घूमते हुए पर्यटक बापू के जीवन, संघर्ष और इतिहास के बारे में जान पाएंगे.

बापू टावर की खास बातें

  • पटना के गर्दनीबाग में बन रहा बापू टावर
  • तांबा की परत से तैयार 6 तले का बापू टावर
  • बापू टावर की ऊंचाई 120 फीट
  • सात एकड़ में फैला है बापू टावर परिसर टावर की कुल लागत 129 करोड़
  • 85 करोड़ सिविल कार्य, 45 करोड़ प्रदर्शनी पर खर्च
  • 2 अक्टूबर 2018 रखी गई थी आधारशीला
  • सीएम नीतीश कुमार ने रखी थी आधारशीला
  • टावर में दर्शायी गई महात्मा गांधी के जीवन की घटना
  • कैफेटेरिया, रिसर्च सेंटर सहित कई सुविधाओं से लैस

Prabhatkhabar 2024 02 bd8a85fc 665b 43c4 ac63 f02af21165de GFBY8VjakAA2e8k

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने गर्दनीबाग में निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण कर कार्य में प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि बापू टावर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. बस अंतिम रूप रूप दिया जा रहा है.