Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing CSBC Constable Exam Date: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, देखिए नई परीक्षा तिथि!

CSBC Constable Exam Date: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, देखिए नई परीक्षा तिथि!

CSBC Constable Exam Date : बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 21 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए 01 अक्टूबर 2023 को रद्द हुई लिखित परीक्षा की नई तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई। बिहार पुलिस भर्ती 2023 में आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों को अब भी कांस्टेबल परीक्षा की तिथियां घोषित होने […]

Bihar Police Constable New Exam Date 2023

CSBC Constable Exam Date : बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 21 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए 01 अक्टूबर 2023 को रद्द हुई लिखित परीक्षा की नई तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई। बिहार पुलिस भर्ती 2023 में आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों को अब भी कांस्टेबल परीक्षा की तिथियां घोषित होने का इंतजार है। उम्मीद है अब इस महीने के अंत तक केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा की तिथिया घोषित कर देगा।

आपको बता दें कि बिहार पुलिस में 21391 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 1 अक्टूबर, 7 और 15 अक्टूबर 2023 को होने को निर्धारित थी। एक अक्टूबर की परीक्षा का पेपर लीक होने के चलते केंद्रीय चयन पर्षद ने दो अक्टूबर को परीक्षा रद्द करने व आगामी परीक्षा को स्थगित करने का ऐलान किया था। सीएसबीसी ने कहा था कि कांस्टे बल भर्ती परीक्षा की नई तिथियों का ऐलान उचित समय पर किया जाएगा। तब से अभी तक बिहार पुलिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा तिथि घोषित करने का इंतजार कर रहे हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 से जुड़ी लेटेस्ट सूचना पर्षद की वेबसाइट csbc.bih.nic.in भी देखते रहें।

 

Conducting BodyCentral Selection Board of Constables
Exam nameCSBC Bihar Police Constable 2023
Post nameBihar Police Constable Exam 2023
Vacancy21,391
Registration dateJune 20 to July 20
CSBC Bihar Police Constable Exam DateTo be announced
Official websitecsbc.bih.nic.in

उल्लेखनीय है कि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि आवेदकों की संख्या में बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया। बिहार पुलिस परीक्षा की नई तिथि जारी होने के साथ ही कांस्टेबल भर्ती के एडमिट कार्ड भी जारी होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह है कि सीएसबीसी की वेबसाइट पर भी नजर रखें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now