Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing प्रभास ने दीपिका पादुकोण को बताया ‘मोस्ट ब्यूटीफुल’, बर्थडे पर किया प्यारा पोस्ट | Deepika Padukone Birthday

प्रभास ने दीपिका पादुकोण को बताया ‘मोस्ट ब्यूटीफुल’, बर्थडे पर किया प्यारा पोस्ट | Deepika Padukone Birthday

Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण ने कम समय में खुद को हिंदी सिनेमा की सक्सेसफुल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार कर लिया है। आज बी-टाउन की हसीना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर को-स्टार प्रभास (Prabhas) ने एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दीपिका पादुकोण साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ […]

प्रभास ने दीपिका पादुकोण को बताया ‘मोस्ट ब्यूटीफुल’, बर्थडे पर किया प्यारा पोस्ट | Deepika Padukone Birthday

Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण ने कम समय में खुद को हिंदी सिनेमा की सक्सेसफुल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार कर लिया है। आज बी-टाउन की हसीना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर को-स्टार प्रभास (Prabhas) ने एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

दीपिका पादुकोण साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। दोनों मच अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में साथ नजर आएंगे, जिसका निर्देशन सी अस्वनी दत्त ने किया है। साल 2023 में फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें प्रभास और दीपिका की जोड़ी को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था।

प्रभास ने दीपिका को विश किया बर्थडे

‘सालार’ (Salaar) एक्टर प्रभास ने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका की मुस्कुराते हुए एक तस्वीर शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने दीपिका को बहुत खूबसूरत बताया है।

एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “सबसे खूबसूरत दीपिका पादुकोण को जन्मदिन मुबारक। भगवान करे आपका ये साल उतना ही स्टनिंग हो, जितना आप हैं।” इसके साथ प्रभास ने हैशटैग ‘कल्कि 2898 एडी’ भी लिखा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्में

साल 2023 में दो-दो सुपरहिट फिल्में देने वालीं दीपिका पादुकोण के लिए 2024 भी ब्लॉकबस्टर साबित होने वाला है। ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद दीपिका की दो मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। पहली ‘फाइटर’ और दूसरी ‘कल्कि 2898 एडी’। 25 जनवरी 2024 को ऋतिक रोशन के साथ दीपिका की ‘फाइटर’ रिलीज हो रही है। इसमें वह पायलट का किरदार निभाती दिखाई देंगी।

वहीं, अभी ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास आगामी प्रोजेक्ट्स में ‘सिंघम 3’ भी शामिल है। इस फिल्म में वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ-साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के साथ पुलिस के किरदार में नजर आएंगी।