Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing IND W vs AUS W: कंगारू टीम के खिलाफ Deepti Sharma ने रचा इतिहास, कप्तान एलिसा हीली को भेजा पवेलियन

IND W vs AUS W: कंगारू टीम के खिलाफ Deepti Sharma ने रचा इतिहास, कप्तान एलिसा हीली को भेजा पवेलियन

Ind W vs Aus W 2nd T20I: महिला क्रिकेट की लोकप्रियता दिन व दिन बढ़ रही है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम इन दिनों भारतीय महिला टीम के खिलाफ टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच रविवार 7 जनवरी को दूसरा टी20 मैच खेला गया। बड़ी संख्या में […]

IND W vs AUS W: कंगारू टीम के खिलाफ Deepti Sharma ने रचा इतिहास, कप्तान एलिसा हीली को भेजा पवेलियन

Ind W vs Aus W 2nd T20I: महिला क्रिकेट की लोकप्रियता दिन व दिन बढ़ रही है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम इन दिनों भारतीय महिला टीम के खिलाफ टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच रविवार 7 जनवरी को दूसरा टी20 मैच खेला गया।

बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे स्टेडियम-

ऐसे में दूसरे महिला मैच को देखने के लिए मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे। मैच को देखने के लिए 42 हजार से अधिक फैंस स्टेडियम पहुंचे। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस मैच को देखने के लिए सभी उम्र के फैंस स्टेडियम पहुंचे।

दूसरे टी20 में भारत को मिली हार-

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस मैच को देखने के लिए 42 हजार 618 लोग स्टेडियम पहुंचे थे। इससे पहले भारत ने शुक्रवार को पहले टी20 मैच में शानदार जीत हासिल की। दूसरे मैच में भारत जीत हासिल करने से चूक गया। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी गेंदबाजी में सुधार करते हुए भारतीय टीम को 20 ओवर में 8 विकेट लेकर 130 रन पर पवेलियन भेजा।

एलिसे पेरी ने खेला 300वां मैच-

एलिसे पेरी Ellyse Perry ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 300वें मैच खेला। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने दूसरे ओवर में स्टार बल्लेबाज शैफाली वर्मा का विकेट खो दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास-

इस बीच दीप्ति शर्मा Deepti Sharma ने इतिहास रचा है। दीप्ति शर्मा महिला टी20 में 1000 रन और 100 से अधिक विकेट लेने वाली पहली महिला भारतीय क्रिकेटर बन गईं। कुछ डॉट गेंदें खेलने के बावजूद दीप्ति ने 30 रन की पारी खेलकर भारत को 130 का टोटल बनाने में अपना सहयोग दिया। इसके अलावा दीप्ति ने गेंद के साथ कप्तान एलिसा हीली और बेथ मूनी के दो बड़े विकेट अपने नाम किए।