Delhi Fire News: अलीपुर के केमिकल गोदाम में आग लगने से 7 लोगों की मौत; पढ़िए पूरी ख़बर
Delhi Fire News दिल्ली के अलीपुर में एक केमिकल गोदाम में बृहस्पतिवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है जिनके शव को सर्च ऑपरेशन के दौरान निकाला गया। आग इतनी भयानक थी कि आसपास की दुकानों और घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। धुआं का […]

Delhi Fire News दिल्ली के अलीपुर में एक केमिकल गोदाम में बृहस्पतिवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है जिनके शव को सर्च ऑपरेशन के दौरान निकाला गया। आग इतनी भयानक थी कि आसपास की दुकानों और घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। धुआं का गुबार कई किमी से नजर आया।
तीन शव निकाले गए
करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाए जाने के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान अभी तक 7 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। बाकी अंदर फंसे लोगों की तलाश जारी है। यहां गोदाम में आग लगते ही आस पास के रिहायशी इलाके में अफरातफरी मच गई। आस पास के लोग तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
आग की चपेट में आई दुकानें
कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया और आस पास के पांच दुकानों और गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। आग की चपेट आने से आसपास की पांच दुकानें जल गई हैं, चार से पांच घरों में भी भी आग फैल गई। घरों में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए। घरों में रहने वाले करीब तीन से चार लोग झुलस गए हैं।
