Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing सावधान! अब ये कोड खोलेगा फोन की पोल, डायल करें और जानें कहीं आप बीमार तो नहीं

सावधान! अब ये कोड खोलेगा फोन की पोल, डायल करें और जानें कहीं आप बीमार तो नहीं

स्मार्टफोन के बिना तो जिंदगी बिलकुल अधूरी लगती है. किसी से बात करनी हो या इंटरनेट चलाना हो, फोन हर दम हमारे काम आता है. मगर क्या स्मार्टफोन सिर्फ हमें फायदा ही पहुंचाता है? फोन स्मार्टफोन जब काम करता है उससे रेडिएशन निकलता है. ये रेडिएशन हमारी हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक होता है. आपको […]

सावधान! अब ये कोड खोलेगा फोन की पोल, डायल करें और जानें कहीं आप बीमार तो नहीं

स्मार्टफोन के बिना तो जिंदगी बिलकुल अधूरी लगती है. किसी से बात करनी हो या इंटरनेट चलाना हो, फोन हर दम हमारे काम आता है. मगर क्या स्मार्टफोन सिर्फ हमें फायदा ही पहुंचाता है? फोन स्मार्टफोन जब काम करता है उससे रेडिएशन निकलता है. ये रेडिएशन हमारी हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक होता है. आपको पता भी नहीं चलेगा और फोन आपको बीमार करता रहेगा. आप आसानी से पा लगा सकते हैं कि फोन आपको बीमार कर रहा है या नहीं.

स्मार्टफोन से निकलने वाले रेडिएशन को रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) रेडिएशन कहा जाता है. यह रेडिएशन हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे बीमारी हो सकती है. स्मार्टफोन से निकलने वाले रेडिएशन की मात्रा को SAR वैल्यू (Specific Absorption Rate) से मापा जाता है. SAR वैल्यू प्रति किलोग्राम टिश्यू में जाने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी एनर्जी की मात्रा है. टिश्यू सेल्स का ग्रुप होता है, जिससे हमारा शरीर बनता है.

कोड से पता चलेगी SAR वैल्यू

आप केवल एक कोड डायल करके पता लगा सकते हैं कि फोन की SAR वैल्यू क्या है.

  • इसके लिए आपको फोन में *#07# डॉयल करना होगा.
  • आपकी स्क्रीन पर SAR वैल्यू आ जाएगी.

SAR वैल्यू का लेवल

भारत में SAR वैल्यू की लिमिट तय की गई है. यह 1.6 वाट प्रति किलोग्राम (W/kg) से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. ज्यादातर स्मार्टफोन की SAR वैल्यू इस लेवल से कम होती है. अगर आपके स्मार्टफोन की SAR वैल्यू इस लिमिट से ज्यादा है तो आपकी हेल्थ के लिए ठीक नहीं है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

sar value code

नया फोन खरीदते समय रहें सावधान

नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है तो उसकी SAR वैल्यू जरूर चेक करें. इससे आपको पता चल जाएगा कि आप फोन के साथ बीमारी तो नहीं खरीद रहे हैं. SAR वैल्यू का लेवल 1.6W/kg तक ठीक है. फोन के रेडिएशन से बचने लिए आप ईयरफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे फोन दूर रहेगा और बात भी कर पाएंगे.