Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Ghaziabad: डॉक्टरों ने पेट से निकाले सोने के गोलियां, तस्करों ने सऊदी अरब से निगलकर लाया 400 ग्राम सोना; जानें पूरा मामला

Ghaziabad: डॉक्टरों ने पेट से निकाले सोने के गोलियां, तस्करों ने सऊदी अरब से निगलकर लाया 400 ग्राम सोना; जानें पूरा मामला

गाजियाबाद- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दो तस्करों को 400 ग्राम सोना निगलकर लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों तस्कर सऊदी अरब से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से ट्रेन से दिल्ली आए और फिर बस से गाजियाबाद जा रहे थे। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि दो संदिग्ध […]

Ghaziabad: डॉक्टरों ने पेट से निकाले सोने के गोलियां, तस्करों ने सऊदी अरब से निगलकर लाया 400 ग्राम सोना; जानें पूरा मामला

गाजियाबाद- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दो तस्करों को 400 ग्राम सोना निगलकर लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों तस्कर सऊदी अरब से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से ट्रेन से दिल्ली आए और फिर बस से गाजियाबाद जा रहे थे।

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक पेट में सोना लेकर गाजियाबाद आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को कौशांबी बस अड्डे पर घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम नदीम और फुजैल बताया। नदीम ने बताया कि वह पिछले पांच सालों से सोने की तस्करी कर रहा है। वह सऊदी अरब से सोने के छोटे-छोटे कैप्सूल निगलकर लाता है।

नदीम ने बताया कि उसने इस बार 400 ग्राम सोना निगल लिया था। सोने की कीमत भारत में करीब 25 लाख रुपये है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

दोनों तस्करों को गाजियाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनके पेट का एक्स-रे किया तो पेट में धातु की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों के पेट से 400 ग्राम सोने की गोलियां मल के रास्ते से बरामद की गई हैं।

पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ सोना तस्करी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है कि वे सोने को कहां बेचने जा रहे थे।