Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing अयोध्या के लिए फ्लाइट, ट्रेन, होटल सब हॉउसफुल तो घबराएं नहीं, सस्ते में ऐसे जाएं अयोध्या, नहीं खर्च होंगे लाखों रुपए

अयोध्या के लिए फ्लाइट, ट्रेन, होटल सब हॉउसफुल तो घबराएं नहीं, सस्ते में ऐसे जाएं अयोध्या, नहीं खर्च होंगे लाखों रुपए

क्या आप राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होना चाहते हैं लिए इस आर्टिकल की मदद से हम आगे जानते हैं कि कैसे हम अयोध्या जा सकेंगे और कहां रुकेंगे।

अयोध्या के लिए फ्लाइट, ट्रेन, होटल सब हॉउसफुल तो घबराएं नहीं, सस्ते में ऐसे जाएं अयोध्या, नहीं खर्च होंगे लाखों रुपए

जैसे-जैसे उद्घाटन का दिन नजदीक आ रहा है. अयोध्या में राम मंदिर की तैयारियां तेजी से हो रही हैं. राम मंदिर को लेकर लोगों में गजब का क्रेज है. इसके साथ ही अयोध्या जाने वालों की संख्या में भी इजाफा हो चुका है. राम मंदिर के उद्घाटन के बाद लाखों की संख्या में लोग अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं.

आलम ये है की अयोध्या जाने के लिए सभी फ्लाइट और ट्रेन लगभग फुल हो चुकी हैं, होटल भी हॉउसफुल हो गए हैं. जहां जगह है उनका किराया भी सातवें आसमान पर है. वहीं, ट्रेनों में लंबी चौड़ी वेटिंग भी मिल रही है, ऐसे में अगर अयोध्या जाना है तो कैसे जाएं?

ऐसे जा सकते हैं अयोध्या

अगर आप भी अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो आइए आज हम आपको बताएंगे कि आप बिना ज्यादा पैसा खर्चा किए कैसे अयोध्या जा सकते हैं. दरअसल, अयोध्या जाने के लिए सभी ट्रेनें और फ्लाइट्स लगभग हॉउसफुल हो गई हैं. ऐसे में आप अगर दिल्ली से जा रहे हैं तो आप शेयरिंग कैब जैसे Bla-Bla, ओला शेयरिंग, उबर शेयरिंग या इनड्राइव जैसे प्लेटफार्म से कैब करके जा सकते हैं.

कैब शेयरिंग करने से आप कम पैसों में जल्दी अयोध्या जा सकते हैं. आपको इसके लिए अपनी जेब को ज्यादा ढीला करने की जरुरत नहीं है. वहीं, आप डायरेक्ट अयोध्या के लिए ट्रेन लेने के बजाए वाराणसी या लखनऊ तक के लिए ट्रेन कर सकते हैं. इसके बाद यहां से बस या शेयरिंग कैब से अयोध्या जा सकते हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अब रही बात होटल कि तो आप अयोध्या में ठहरने की बजाए लखनऊ या वाराणसी में स्टे कर सकते हैं. इसमें आपका खर्चा भी बचेगा, अयोध्या में होटल का किराया सातवें आसमान पर है. वहीं, ज्यादातर होटल हॉउसफुल हो गए हैं.

30 हजार के पार फ्लाइट 80 हजार होटल

फ्लाइट से राम की नगरी तक आने में आपकी जेब अच्छी-खासी ढीली हो सकती है. जो किराया आमतौर पर 5 हजार से 10 हजार के बीच था वो अब डिमांड बढ़ने के चलते 30 हजार तक हो गया है. वहीं, होटल के किराए की बात करें तो वहां रुकने के लिए 70 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं. प्राण प्रतिष्ठा के चलते अयोध्या में सभी होटल हॉउसफुल हो गए हैं. जिस कारण अब होटल मालिकों ने होटल के रेट बढ़ा दिये हैं.