Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing गंदा हो गया है भरी कंबल? बिना पानी ऐसे करें साफ, नहीं पड़ेगी धूप में सुखाने की जरूरत

गंदा हो गया है भरी कंबल? बिना पानी ऐसे करें साफ, नहीं पड़ेगी धूप में सुखाने की जरूरत

Dry Clean Heavy Blanket At Home: विंटर के मौसम में कंबल काफी काम आता है. कई घरों में लोग पढ़ाई लिखाई से लेकर खाना पीना और टीवी देखना भी कंबल के अंदर घुस कर ही करते हैं. कई बार तो यह भी देखा जाता है कि घर का सारा काम बिस्‍तर पर बैठ कर ही […]

गंदा हो गया है भरी कंबल? बिना पानी ऐसे करें साफ, नहीं पड़ेगी धूप में सुखाने की जरूरत

Dry Clean Heavy Blanket At Home: विंटर के मौसम में कंबल काफी काम आता है. कई घरों में लोग पढ़ाई लिखाई से लेकर खाना पीना और टीवी देखना भी कंबल के अंदर घुस कर ही करते हैं. कई बार तो यह भी देखा जाता है कि घर का सारा काम बिस्‍तर पर बैठ कर ही करने लगते हैं, जिससे कंबल के अंदर आसानी से बैक्‍टीरिया पैदा हो सकता है और ये गंदे हो जाते हैं. ऐसे में समय समय पर इन्‍हें साफ करना जरूरी होता है. हालांकि, विंटर में इसे किस तरह साफ किया जाए यह समझ नहीं आता. दरअसल, विंटर में धूप नहीं निकलती और पानी में धोना और इसे सुखाना मुश्किल काम होता है. तो आइए आज हम आपको ऐसे 3 तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से भारी कंबल को भी क्‍लीन और फ्रेश कर सकते हैं.

इस तरह घर पर भारी कंबल की करें सफाई (How to Dry clean heavy blanket At home)

पहला तरीका सबसे पहले आप अपने कंबल को किसी सर्फेस पर अच्‍छी तरह से बिछा लें. अब एक छन्‍नी की मदद से बेकिंग सोडा को अच्‍छी तरह कंबल पर छिड़कना शुरू करें. आधे घंटे बाद किसी ब्रश की मदद से कंबल को झाड़ दें. इस तरह कंबल बैक्‍टीरिया फ्री हो जाएगा और क्‍लीन फ्रेश दिखेगा.

दूसरा तरीका कई बार एक दूसरे का कंबल इस्‍तेमाल करते वक्‍त कंबल से बदबू आने लगती है और इस्‍तेमाल करने में परेशानी होती है. ऐसे में आप एक स्‍प्रे बोतल लें और इसमें गुलाब जल और विनेगर मिलाकर लिक्विड बना लें. अब इसे स्‍प्रे करें. कुछ देर हवा में खुला छोड़ दें.

तीसरा तरीका कंबल को अच्‍छी तरह फैला लें. एक बर्तन में विनेगर बेकिंग सोडा और पानी को सॉल्‍यूशन बनाएं और उसे कंबल पर छिड़क लें. अब किसी कैसरॉल के ठक्‍कन या लीड को किसी तॉलिये से लपेट लें और उसकी मदद से कंबल को अच्‍छी तरह रगड़कर पोछते जाएं. फिर इसे हवा में ड्राई होने के लिए फैला दें. कंबल साफ सुथरा हो जाएगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now