Manipur Encounter: मणिपुर में अज्ञात बंदूकधारियों वा सुरक्षा बलों के बीच गोलाबारी, एक कमांडो घायल
मणिपुर के मोरेह में शनिवार दोपहर तीन बजकर 50 मिनट पर अज्ञात बंदूकधारियों और पुलिस कमांडो के बीच भारी गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक पुलिस कमांडो घायल हो गया। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने मोरेह के एक पुलिस चेकपोस्ट पर हमला किया। इस दौरान पुलिस कमांडो ने जवाबी […]

मणिपुर के मोरेह में शनिवार दोपहर तीन बजकर 50 मिनट पर अज्ञात बंदूकधारियों और पुलिस कमांडो के बीच भारी गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक पुलिस कमांडो घायल हो गया।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने मोरेह के एक पुलिस चेकपोस्ट पर हमला किया। इस दौरान पुलिस कमांडो ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चली।
गोलीबारी में एक पुलिस कमांडो के कंधे में गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल कमांडो की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।
Last updated on January 2, 2024. This article represents the author's views.
