Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing ‘पहले फोन, उसके बाद रोटी, कपड़ा और मकान’, आखिर आनंद महिंद्रा ने ऐसा क्यों कहा?

‘पहले फोन, उसके बाद रोटी, कपड़ा और मकान’, आखिर आनंद महिंद्रा ने ऐसा क्यों कहा?

कहते हैं कि एक अच्छे जीवन के लिए तीन चीजें सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं और वो हैं रोटी, कपड़ा और मकान. अगर ये तीन चीजें आपके पास हैं तो आप सुखी हैं और भाग्यशाली भी. हालांकि आजकल ऐसा देखने में आ रहा है कि लोगों के लिए इन चीजों से भी ज्यादा जरूरी मोबाइल […]

‘पहले फोन, उसके बाद रोटी, कपड़ा और मकान’, आखिर आनंद महिंद्रा ने ऐसा क्यों कहा?

कहते हैं कि एक अच्छे जीवन के लिए तीन चीजें सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं और वो हैं रोटी, कपड़ा और मकान. अगर ये तीन चीजें आपके पास हैं तो आप सुखी हैं और भाग्यशाली भी. हालांकि आजकल ऐसा देखने में आ रहा है कि लोगों के लिए इन चीजों से भी ज्यादा जरूरी मोबाइल फोन हो गया है. लोग भले ही एक दिन बिना खाना खाए रह लेंगे, लेकिन फोन के बिना तो रह पाना ही मुश्किल है. यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चे भी इसके पीछे दीवाने बने फिर रहे हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आनंद महिंद्रा भी हैरान हैं.

आनंद महिंद्रा को तो आप जानते ही होंगे. वह देश के एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं, जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और तरह-तरह के वीडियोज और पोस्ट शेयर करते रहते हैं. उनकी कई पोस्ट काफी सीख देने वाले भी होते हैं, जबकि कुछ पोस्ट मजेदार भी होते हैं. ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है. वीडियो एक छोटे बच्चे और उसकी मां का है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मां एक कागज के प्लेट में बच्चे को कुछ खाने के लिए देती है, लेकिन बच्चा उसे खाने के बजाय सीधा उसे कान के पास लगा लेता है जैसे कि वो कोई मोबाइल फोन हो. आप समझ सकते हैं कि इतने छोटे बच्चों के ऊपर भी मोबाइल फोन का कितना प्रभाव पड़ रहा है कि उसे खाने वाली चीज भी मोबाइल लग रही है.

https://x.com/anandmahindra/status/1748593282366722451?s=20

आनंद महिंद्रा ने खुद इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘यह सच है. हमारी प्रजाति अपरिवर्तनीय रूप से म्यूटेट हो गई है. अब फोन है और उसके बाद ही रोटी, कपड़ा और मकान…!’.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

महज 11 सेकंड के इस वीडियो को अब तक एक लाख 40 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. वीडियो देख कोई कह रहा है कि ‘आजकल के बच्चे डिजिटल हो रहे हैं’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ‘ये कोई मजाक की बात नहीं है बल्कि इसे सीरियसली लेना चाहिए, वरना बच्चों के लिए ये बहुत घातक साबित होगा’.