Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing New Year 2024 के खास मौके पर अपनों को गिफ्ट करें ये Smartphone , देखते ही खुशी हो जाएगी दोगुनी

New Year 2024 के खास मौके पर अपनों को गिफ्ट करें ये Smartphone , देखते ही खुशी हो जाएगी दोगुनी

नई दिल्ली। साल 2023 खत्म होने में बस चंद घंटे का ही समय बचा है और इसके बाद हम नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में हर कोई अपने चाहने वालों को तोहफे देगा। अगर आप भी इस नए साल के अवसर पर अपनों को कुछ खास तोहफा देने वाले हैं, तो हम यहां […]

New Year 2024 के खास मौके पर अपनों को गिफ्ट करें ये Smartphone , देखते ही खुशी हो जाएगी दोगुनी

नई दिल्ली। साल 2023 खत्म होने में बस चंद घंटे का ही समय बचा है और इसके बाद हम नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में हर कोई अपने चाहने वालों को तोहफे देगा। अगर आप भी इस नए साल के अवसर पर अपनों को कुछ खास तोहफा देने वाले हैं, तो हम यहां कुछ ऐसे स्मार्टफोन लेकर आए हैं। जिन्हें आप चाहने वालों को तोहफे के रूप में दे सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

iPhone 15 

अगर आपके पास आईफोन खरीदने के लिए बजट है और गिफ्ट को लेकर कन्फ्यूज हो रहे हैं, तो आप इसे अपने चाहनों वालों को तोहफे के रूप में दे सकते हैं। यह गिफ्ट उन्हें बेहद पसंद आएगा। एपल के इस फ्लैगशिप फोन में कमाल के स्पेक्स ऑफर किए जाते हैं।

iPhone 15 

Samsung Galaxy S23FE 

सैमसंग के इस प्रीमियम स्मार्टफोन को अगर आप नए साल के मौके पर किसी को गिफ्ट करते हैं, तो ये उनके लिए खास बन जाएगा। यह फोन 59,999 रुपये की कीमत में आता है। इसमें एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम और 4500 एमएएच की बैटरी प्रदान की जाती है।Samsung Galaxy S23FE 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

OnePlus 11R 5G 

OnePlus की तरफ से आने वाला ये 5G स्मार्टफोन आपके चाहने वालों के अगले साल को खास बना देगा। 39,999 रुपये की कीमत वाले इस फोन को नए साल के मौके पर अपनों को गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है।

Motorola Edge 40 

मोटोरोला के इस मिड रेंज स्मार्टफोन को लिस्ट में शामिल किया गया है। इसमें कंपनी फ्लैगशिप फीचर्स ऑफर करती है। किसी को नए साल के मौके पर तोहफा देने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इसकी तरफ देख सकते हैं। इसमें 4,400 एमएएच की बैटरी और IP68 की रेटिंग मिलती है।

फोन से डिलीट हुई Photo Recover करने का यह है सबसे आसान तरीका, यहां देखे Step-by-step प्रॉसेस

Honor Magic 6 सीरीज के लिए इस दिन होगा इवेंट, लॉन्च होने वाले हैं दो शानदार स्मार्टफोन, देखिए इसके फीचर्स और रेट

Last updated on January 3, 2024. This article represents the author's views.