Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing UP Board Exam: बरेली में हिजाब पहनकर बोर्ड एग्जाम देने आईं छात्राएं, दुपट्टा पहनने के बाद मिली एंट्री

UP Board Exam: बरेली में हिजाब पहनकर बोर्ड एग्जाम देने आईं छात्राएं, दुपट्टा पहनने के बाद मिली एंट्री

नैनीताल रोड स्थित एक इंटर कॉलेज गेट पर शिक्षकों ने एक समुदाय की हिजाब वाली छात्राओं को रोक लिया। उन्हें हिजाब उतारकर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश देने बात कही। इसका छात्राओं ने विरोध किया। उनके अभिभावकों ने भी ऐतराज जताया। इसको लेकर काफी नोकझोंक हुई। शिक्षकों ने परीक्षा केंद्र के गेट पर छात्राओं को […]

UP Board Exam: बरेली में हिजाब पहनकर बोर्ड एग्जाम देने आईं छात्राएं, दुपट्टा पहनने के बाद मिली एंट्री

नैनीताल रोड स्थित एक इंटर कॉलेज गेट पर शिक्षकों ने एक समुदाय की हिजाब वाली छात्राओं को रोक लिया। उन्हें हिजाब उतारकर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश देने बात कही। इसका छात्राओं ने विरोध किया। उनके अभिभावकों ने भी ऐतराज जताया। इसको लेकर काफी नोकझोंक हुई। शिक्षकों ने परीक्षा केंद्र के गेट पर छात्राओं को हिजाब उतारकर दुपट्टे की तरह डालने के लिए कहा।

इसके साथ ही देहात में एक इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन अभ्यर्थियों का फूलों से स्वागत किया गया। परीक्षा के दौरान शहर की सड़कों पर सुबह से भीड़ थी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया।

डिग्री कॉलेज में हिजाब उतारा

सीबीगंज थाना क्षेत्र में डिग्री कॉलेज में भी छात्राओं को हिजाब पहनकर घुसने नहीं दिया गया था। इसका छात्राओं के साथ ही अभिभावकों ने विरोध किया। मगर, कॉलेज प्रबंधन ने यूनिवर्सिटी का नियम बताया। बोले, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी हो रही है। इसलिए हिजाब पहनकर परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। यहां भी अभिभावकों से कहासुनी हुई थी।