Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Valentine Day पर Google ने बनाया मजेदार Doodle, क्विज खेलकर पहचानें अपना केमिकल बॉन्ड

Valentine Day पर Google ने बनाया मजेदार Doodle, क्विज खेलकर पहचानें अपना केमिकल बॉन्ड

प्यार करने वाले लोगों के लिए आज बेहद ही खास दिन है. आज यानी 14 फरवरी को दुनियाभर में लोग वैलेंटाइन डे के रूप में मनाते हैं. इस दिन प्यार करने वाले लोग एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं. अपने पार्टनर को गिफ्ट्स देते हैं. उनके दिन को खास बनाने के लिए […]

Valentine Day पर Google ने बनाया मजेदार Doodle, क्विज खेलकर पहचानें अपना केमिकल बॉन्ड

प्यार करने वाले लोगों के लिए आज बेहद ही खास दिन है. आज यानी 14 फरवरी को दुनियाभर में लोग वैलेंटाइन डे के रूप में मनाते हैं. इस दिन प्यार करने वाले लोग एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं. अपने पार्टनर को गिफ्ट्स देते हैं. उनके दिन को खास बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं. इस अवसर पर सर्च इंजन Google ने भी खास Doodle बनाकर शेयर किया है.

वैलेंटाइन डे के गूगल डूडल में क्या है खास?

गूगल ने साइंस के ट्विस्ट के साथ वैलेंटाइन डूडल को बनाया है. डूडल पर क्लिक करते ही आपके सामने क्विज खेलने और खुद का केमिकल बॉन्ड चुनने के ऑप्शन होंगे. इस डूडल के जरिए आपको पता चलेगा कि आप केमेस्ट्री के कौन से केमिकल हैं और आपका किस केमिकल के साथ बॉन्ड बन सकता है. आप भी इस क्विज को गूगल डूडल पर क्लिक करके खेल सकते हैं.

Read more iOS iPhone Tips and Tricks: Here are 10 iOS tricks you might not know!

Google Doodle

क्‍या है वैलेंटाइन डे का इतिहास?

माना जाता है कि वैलेंटाइंस डे की शुरुआत प्राचीन रोम में हुई थी, जब 13 फरवरी से 15 फरवरी तक लुपर्केलिया का पर्व मनाया जाता था. इन दिनों पुरुषों द्वारा एक बकरी और एक कुत्ते की बलि दी जाती थी और फिर महिलाओं को इन बलि किए गए जानवरों की खाल से पीटा जाता था. ऐसा माना जाता था कि इससे महिलाओं की जनन क्षमता बेहतर होती है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस महोत्सव के दौरान मैच-मेकिंग लॉटरी भी निकाली जाती थी. पुरुष एक जार से महिलाओं के नाम निकालते थे और जिसका नाम जार से निकलता था उस महिला के साथ कपल बन जाते थे. लुपर्केलिया का पर्व तीसरी शताब्दी ईस्वी में वेलेंटाइन डे के रूप में बदल गया.

ये भी है कहानी

सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने संत वेलेंटाइन को फांसी देने का आदेश दिया था. संत वैलेंटाइन एक पादरी थे जिन्‍होंने इसाई जोड़ों को शादी करने में मदद की थी. सम्राट क्लॉडियस द्वितीय पुरुषों के विवाह के खिलाफ था और आदेश दिया कि संत वैलेंटाइन का सिर कलम कर दिया जाना चाहिए. उन्‍हें 14 फरवरी को फांसी दी गई. यह भी कहा जाता है कि जब सेंट वैलेंटाइन जेल में थे, उन्होंने जेलर की अंधी बेटी की देखभाल की और उसे एक कार्ड भी लिखा, जिस पर लिखा था, ‘फ्रॉम योर वैलेंटाइन’.

Read more Secret Codes for Android: Unlocking Hidden Features and Functions