Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing अलर्ट: Google ने प्ले-स्टोर से हटाए ये 17 एप्स, आप भी फोन से तुरंत करें डिलीट, वरना पड़ जाओगे मुस्किल में?

अलर्ट: Google ने प्ले-स्टोर से हटाए ये 17 एप्स, आप भी फोन से तुरंत करें डिलीट, वरना पड़ जाओगे मुस्किल में?

यदि आपके पास भी एंड्रॉयड फोन है तो आपको इस वक्त बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गूगल ने हाल ही में प्ले-स्टोर से 18 मोबाइल एप्स को डिलीट किया है। इन सभी मोबाइल एप्स में SpyLoan मैलवेयर मिला है जो कि यूजर्स की जासूसी कर रहा […]

अलर्ट: Google ने प्ले-स्टोर से हटाए ये 17 एप्स, आप भी फोन से तुरंत करें डिलीट, वरना पड़ जाओगे मुस्किल में?

यदि आपके पास भी एंड्रॉयड फोन है तो आपको इस वक्त बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गूगल ने हाल ही में प्ले-स्टोर से 18 मोबाइल एप्स को डिलीट किया है। इन सभी मोबाइल एप्स में SpyLoan मैलवेयर मिला है जो कि यूजर्स की जासूसी कर रहा था। इन सभी एप्स को लाखों बार प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया गया है। ESET ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।

क्या कर सकता है SpyLoan?

SpyLoan एक तरह का मैलवेयर है जो इन 18 एप्स में मौजूद है। यह किसी भी यूजर्स की जासूसी कर सकता है। उसके फोन में मौजूद सभी तरह की जानकारी को हैकर्स तक पहुंचा सकता है। आपके मैसेज भी पढ़ सकता है। यह मैलवेयर यूजर्स को ब्लैकमेल भी कर सकता है। SpyLoan से भारत, अमेरिका, अफ्रीका जैसे देश के यूजर्स प्रभावित हैं। गूगल ने इनमें से 17 एप्स को डिलीट कर दिया है। आपको भी अपने फोन से इन एप्स को हटा देना चाहिए।

SpyLoan मैलवेयर वाले एप्स के नाम

  1. AA Kredit
  2. Amor Cash
  3. GuayabaCash
  4. EasyCredit
  5. Cashwow
  6. CrediBus
  7. FlashLoan
  8. PréstamosCrédito
  9. Préstamos De Crédito-YumiCash
  10. Go Crédito
  11. Instantáneo Préstamo
  12. Cartera grande
  13. Rápido Crédito
  14. Finupp Lending
  15. 4S Cash
  16. TrueNaira
  17. EasyCash