Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Gyanvapi Case: मस्जिद से पहले था विशाल हिंदू मंदिर, पिलर में क्या था, ASI की रिपोर्ट में क्या-क्या, पढ़िए 10 बड़ी बातें

Gyanvapi Case: मस्जिद से पहले था विशाल हिंदू मंदिर, पिलर में क्या था, ASI की रिपोर्ट में क्या-क्या, पढ़िए 10 बड़ी बातें

वाराणसी: 17वीं शताब्दी में ज्ञानवापी मस्जिद के निर्माण से पहले उस स्थान पर एक हिंदू मंदिर मौजूद था, श्रृंगार गौरी मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने गुरुवार को दावा किया. उन्होंने 839 पेजों वाली ASI सर्वे रिपोर्ट के हवाले से यह दावा किया है. आइए इस खबर में जानते हैं कि […]

Gyanvapi Case: मस्जिद से पहले था विशाल हिंदू मंदिर, पिलर में क्या था, ASI की रिपोर्ट में क्या-क्या, पढ़िए 10 बड़ी बातें

वाराणसी: 17वीं शताब्दी में ज्ञानवापी मस्जिद के निर्माण से पहले उस स्थान पर एक हिंदू मंदिर मौजूद था, श्रृंगार गौरी मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने गुरुवार को दावा किया. उन्होंने 839 पेजों वाली ASI सर्वे रिपोर्ट के हवाले से यह दावा किया है. आइए इस खबर में जानते हैं कि ASI सर्वे रिपोर्ट में क्या-क्या है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार दरअसल, बुधवार को कोर्ट द्वारा संबंधित पक्षों को सर्वे रिपोर्ट की कॉपी उपलब्ध कराए जाने की अनुमति दे दी गई थी. हिंदू पक्ष ने लगातार इस रिपोर्ट की कॉपी मांगी थी. अनुमति मिलने के बाद हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों सहित कुल 11 लोगों ने पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी परिसर पर एएसआई सर्वे रिपोर्ट हासिल करने के लिए कोर्ट में आवेदन किया था.