Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Harda Fire Blast: पटाखा फैक्ट्री मालिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत

Harda Fire Blast: पटाखा फैक्ट्री मालिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत

Harda Cracker Factory Blast: मध्य प्रदेश में हरदा जिले के बैरागढ़ गांव स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में अबतक 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 172 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पढ़ें हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट से जुड़ी बड़ी बातें मंगलवार सुबह […]

Harda Fire Blast: पटाखा फैक्ट्री मालिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत

Harda Cracker Factory Blast: मध्य प्रदेश में हरदा जिले के बैरागढ़ गांव स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में अबतक 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 172 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पढ़ें हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट से जुड़ी बड़ी बातें

  • मंगलवार सुबह सवा ग्यारह बजे फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। इस दौरान फैक्ट्री में सौ से ज्यादा श्रमिक मौजूद थे।
  • जानकारी के अनुसार, हरदा फैक्ट्री विस्फोट में मारे गए 11 लोगों के शवों को दफ्नाया जा चुका है। जबकि प्रशासन द्वारा 13 कब्रें खोदे गई हैं।
  • अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हादसे में मारे गए लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
  • मंगलवार शाम तक करीब 11 लोगों को कब्रिस्तान में दफ्नाया जा चुका है।
  • बता दें कि पुलिस ने हरदा फैक्ट्री विस्फोट मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
  • सारंगपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और उनके सहयोगी रफीक खान को गिरफ्तार किया है।
  • सभी लोग कार से उज्जैन भाग रहे थे। पुलिस ने उन्हें सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया है।

  • इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज हरदा रवाना होंगे। मुख्यमंत्री मृतकों के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं, साथ ही अस्पताल में भर्ती घायलों का भी हाल जानेंगे।
  • एक दिन पहले सीएम मोहन यादव ने बताया था कि सरकार द्वारा हरदा हादसे के घायलों के इलाज के लिए बेहतक व्यवस्था की है।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
  • हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभावित परिवारों को राहत राशि देने की घोषणा की। पीएम ने प्रत्येक मरने वाले के परिवार को प्रधानमंत्री सहायता कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की है।
2024 02 06T163537Z 2 LYNXMPEK150ML RTROPTP 3 INDIA FACTORY FIRE
Rescue members from State Disaster Response Force (SDRF) douse the smoldering debris following a blast in a firecracker factory in Harda, Madhya Pradesh, India, February 6, 2024. REUTERS/Stringer

मुख्यमंत्री ने मरने वालों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये, गंभीर घायलों को दो-दो लाख और साधारण घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।