Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing UP Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा देने आई लड़कियों के हिजाब उतरवाए गए, छात्रों की जूते उतरवाकर हुई चेकिंग

UP Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा देने आई लड़कियों के हिजाब उतरवाए गए, छात्रों की जूते उतरवाकर हुई चेकिंग

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गईं। सुबह ही केंद्रों पर बच्चों की लंबी लाइनें लगी रहीं। मुरादाबाद में 110 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है। स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में हो रही परीक्षा में 6 […]

UP Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा देने आई  लड़कियों के हिजाब उतरवाए गए, छात्रों की जूते उतरवाकर हुई चेकिंग

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गईं। सुबह ही केंद्रों पर बच्चों की लंबी लाइनें लगी रहीं। मुरादाबाद में 110 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है। स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में हो रही परीक्षा में 6 सचल दल भी तैनात किए गए हैं।

हाईस्कूल में पहली पाली 8.30 से 11.45 में हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा शुरू हुई। वहीं इंटर में पहली पाली में सैन्य विज्ञान के छात्रों की परीक्षा हुई। परीक्षा देने आए बच्चों की काफी चेकिंग की। इसके अलावा गैजेट्स और कैलकुलेटर आदि रखवा लिए गए।

वहीं कुछ छात्राएं हिजाब पहनकर आईं थीं, उन्हें भी हिजाब उतारकर ही अंदर जाने को दिया गया। कई जगहों पर छात्रों का स्वागत उन पर फूल बरसाकर किया गया। उनके माथे पर टीका लगाया गया। आरती उतारी गई। बहुत से केंद्रों पर चेकिंग स्टाफ ने बच्चों के जूते उतरवाए। चेक करने के बाद ही उन्हें सेंटर के अंदर जाने दिया गया।

आज दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे हाईस्कूल में वाणिज्य व इंटर में हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। हाईस्कूल में कुल 42,772 और इंटर के 38,918 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 5 जोनल मजिस्ट्रेट और 6 सचल दल की निगरानी में परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

47 परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा को लेकर एक मुख्य और तीन उप मुख्य संकलन केंद्र बनाए गए हैं।