Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Himachal News: नए साल के स्वागत के लिए तैयार ‘पहाड़ों की रानी’, यातायात व्यवस्था दुरुस्त; सात थानों के सौ जवान संभालेंगे मोर्चा

Himachal News: नए साल के स्वागत के लिए तैयार ‘पहाड़ों की रानी’, यातायात व्यवस्था दुरुस्त; सात थानों के सौ जवान संभालेंगे मोर्चा

मंडी। नए साल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सुंदरनगर से औट तक चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात किए गए हैं। सात थानों व बटालियन के करीब 100 जवानों के हवाले यातायात व्यवस्था का […]

Himachal News: नए साल के स्वागत के लिए तैयार ‘पहाड़ों की रानी’, यातायात व्यवस्था दुरुस्त; सात थानों के सौ जवान संभालेंगे मोर्चा

मंडी। नए साल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सुंदरनगर से औट तक चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात किए गए हैं। सात थानों व बटालियन के करीब 100 जवानों के हवाले यातायात व्यवस्था का जिम्मा रहेगा।

थानों के प्रभारी फोरलेन पर अपनी टीम के साथ वाहन में पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद पंडोह क्षेत्र में उपस्थित रहेंगे। यातायात नियमों का पालन न करने व लाइन तोड़ने वाले पर्यटकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Caller ID in Telecom bill: कॉल आने पर नहीं चलेगा कॉलर का पता, Telecom Bill में कंपनियों को मिली बड़ी राहत; देखिए रिपोर्ट

मंडी पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की

पंडोह में फोरलेन पर वाहनों की ज्यादा भीड़ इकट्ठी न हो, इसके लिए मंडी पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर छोटे वाहनों में आने वाले पर्यटकों से मंडी कमांद कटौला-बजौरा मार्ग का प्रयोग करने का आग्रह किया है।

पुलिस जवान तैनात किए गए 

क्रिसमस पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ने से मंडी से औट तक यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। पर्यटक व आम लोग करीब पांच घंटे तक जाम में फंसे रहे थे। जाम की सबसे अधिक समस्या पंडोह बांध के पास बनाए गए साढ़े तीन किलोमीटर अस्थायी मार्ग पर पैदा हो रही है। यहां भी पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। बाइक से भी जवानों को पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मंडी से औट के बीच रोजाना 16500 से अधिक बड़े छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है। फोरलेन थाना सुंदरनगर, बीएसएल कालोनी, धनोटू, बल्ह, सदर, औट व ट्रैफिक थाना नागचला के अधिकार क्षेत्र से होकर गुजरता है।

आपके सफर को और आमदायक और मजेदार बनाएंगी रेलवे की नई ट्रेनें, पीएम इस दिन करेंगे उद्घाटन; देखिए रिपोर्ट

Last updated on January 1, 2024. This article represents the author's views.