Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Voter Card: वोटर कार्ड में कैसे बदल सकते हैं अपना एड्रेस? काफी आसान है प्रोसेस

Voter Card: वोटर कार्ड में कैसे बदल सकते हैं अपना एड्रेस? काफी आसान है प्रोसेस

Elections 2024: देश में हर साल कोई न कोई चुनाव होते हैं, जिनमें वोट डालने के लिए लोगों के पास वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी होता है. आने वाले कुछ ही हफ्तों में लोकसभा चुनाव का भी ऐलान होगा, जिसके बाद 2024 लोकसभा चुनाव के लिए लोग वोट डालेंगे. वोटर कार्ड का इस्तेमाल आप कई […]

Voter Card: वोटर कार्ड में कैसे बदल सकते हैं अपना एड्रेस? काफी आसान है प्रोसेस

Elections 2024: देश में हर साल कोई न कोई चुनाव होते हैं, जिनमें वोट डालने के लिए लोगों के पास वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी होता है. आने वाले कुछ ही हफ्तों में लोकसभा चुनाव का भी ऐलान होगा, जिसके बाद 2024 लोकसभा चुनाव के लिए लोग वोट डालेंगे.

वोटर कार्ड का इस्तेमाल आप कई जगह एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी कर सकते हैं. क्योंकि इसमें आपका पूरा पता लिखा होता है.

कई लोग किराए के मकान में रहते हैं, ऐसे में उन्हें साल या दो साल में मकान बदलना पड़ता है. ऐसे में उन्हें वोटर कार्ड में एड्रेस भी बदलना पड़ता है.

अगर आपको भी यही परेशानी होती है तो आप आसानी से एड्रेस चेंज कर सकते हैं. आपको इसके लिए सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर लॉगइन करना होगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

यहां आपको Correction of entries in electoral roll पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपके सामने फॉर्म-8 खुलेगा.

यहां सभी जानकारी देने के बाद आपको आधार कार्ड या लाइसेंस एड्रेस प्रूफ के तौर पर अपलोड करना होगा, इसके बाद आपके पते पर अपडेटेड वोटर कार्ड पहुंच जाएगा.