Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing NEET PG 2024: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कैसे मिलेगा? नीट पीजी की काउंसलिंग कब और कैसे होगी?

NEET PG 2024: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कैसे मिलेगा? नीट पीजी की काउंसलिंग कब और कैसे होगी?

NEET PG 2024 Counselling: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यानी नेशनल मेडिकल कमीशन ने मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए कुछ नए नियम बनाए हैं. फिलहाल मेडिकल कॉलेज के पीजी कोर्सेस के लिए गाइडलाइंस शेयर की गई हैं. मेडिकल कॉलेज के पीजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए नीट पीजी परीक्षा पास करना अनिवार्य है (Medical College Admission). […]

NEET PG 2024: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कैसे मिलेगा? नीट पीजी की काउंसलिंग कब और कैसे होगी?

NEET PG 2024 Counselling: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यानी नेशनल मेडिकल कमीशन ने मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए कुछ नए नियम बनाए हैं. फिलहाल मेडिकल कॉलेज के पीजी कोर्सेस के लिए गाइडलाइंस शेयर की गई हैं. मेडिकल कॉलेज के पीजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए नीट पीजी परीक्षा पास करना अनिवार्य है (Medical College Admission).

नीट पीजी 2024 परीक्षा की सभी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक की जा सकती हैं. नीट पीजी 2024 परीक्षा का शेड्यूल फिलहाल जारी नहीं हुआ है (NEET Exam). लेकिन नेशनल मेडिकल कमीशन ने पीजी कोर्स में दाखिले के लिए कुछ जरूरी नियम बनाए हैं. सभी स्टूडेंट्स और मेडिकल कॉलेजों को इनका पालन करना होगा.

नीट पीजी काउंसलिंग कब होगी?

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीट पीजी 2024 परीक्षा जुलाई में हो सकती है (NEET PG 2024 Date). इसका मतलब है कि नीट पीजी काउंसलिंग उसके बाद ही यानी अगस्त में आयोजित की जा सकती है. इस साल नीट पीजी काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में की जाएगी. नीट पीजी 2024 काउंसलिंग ऑफलाइन माध्यम में नहीं की जाएगी (NEET PG 2024 Counselling).

पहले से दें फीस की जानकारी

नेशनल मेडिकल कमीशन की जानकारी के अनुसार, सभी मेडिकल कॉलेजों को हर कोर्स की फीस पहले से घोषित करनी होगी. एडमिशन के बाद मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सिर्फ यही नहीं, कोई भी मेडिकल कॉलेज अपने दम पर स्टूडेंट्स को पीजी कोर्स में एडमिशन भी नहीं दे पाएंगे. पूरा प्रोसेस नीट परीक्षा और काउंसलिंग के जरिए ही होगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

एग्जाम पैटर्न में भी होगा बदलाव

नेशनल मेडिकल कमीशन के नए आदेश के मुताबिक, अब नीट परीक्षा पैटर्न में भी थोड़ा बदलाव किया जाएगा. इस साल से विश्वविद्यालय परीक्षाओं में रचनात्मक मूल्यांकन और बहुविकल्पीय प्रश्नों को भी शामिल किया गया है. परीक्षाओं में यह बदलाव एग्जाम में निष्पक्षता लाने और अंतरराष्ट्रीय मानकों के बराबर करने के लिए किया गया है.