Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing ‘मैं अपनी एनर्जी…’, टप्पू संग सगाई पर ‘तारक मेहता…’ की ‘बबीता जी’ ने तोड़ी चुप्पी, 3 साल से है डेटिंग की चर्चा

‘मैं अपनी एनर्जी…’, टप्पू संग सगाई पर ‘तारक मेहता…’ की ‘बबीता जी’ ने तोड़ी चुप्पी, 3 साल से है डेटिंग की चर्चा

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता…’ फेम बबीता जी यानी कि मुनमुन दत्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम अक्सर शो के टप्पू यानी कि राज अनादकत के साथ जुड़ता रहा है। ऐसे में बीते दिन ही खबर सामने आई कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। इसके […]

‘मैं अपनी एनर्जी…’, टप्पू संग सगाई पर ‘तारक मेहता…’ की ‘बबीता जी’ ने तोड़ी चुप्पी, 3 साल से है डेटिंग की चर्चा

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता…’ फेम बबीता जी यानी कि मुनमुन दत्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम अक्सर शो के टप्पू यानी कि राज अनादकत के साथ जुड़ता रहा है। ऐसे में बीते दिन ही खबर सामने आई कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। इसके बाद इनके अफेयर और रिश्ते की खबरों को और भी हवा मिल गई। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें रहीं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी बीच अब इन खबरों पर एक्ट्रेस का रिएक्शन आया है और उन्होंने इसका खंडन किया है। साथ ही नाराजगी भी जताई है।

दरअसल, सगाई की खबरों के सामने आने के बाद मुनमुन दत्ता ने इंडिया फोरम के साथ बात की। इसमें एक्ट्रेस के हवाले से छपी रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि मुनमुन दत्ता ने इसे कोरी बकवास बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें एक पर्सेंट भी सच्चाई नहीं है। वो इस तरह की खबरों पर अपनी एनर्जी और अटेंशन वेस्ट नहीं करना चाहती हैं।

इसके साथ ही सगाई की खबरों पर अनादकत की ओर से भी रिएक्शन सामने आया है। उनकी ओर से भी सगाई की खबरों को बेबुनियाद बताया गया है। साथ ही उन्होंने इसे अफवाह कहा है। दोनों एक्टर्स का रिएक्शन सामने आने के बाद फैंस का दिल टूट गया।

3 साल से है डेटिंग की चर्चा

आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकत की डेटिंग और रिलेशनशिप की खबरें कोई आज से नहीं हैं। बल्कि दोनों 3 साल से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनकी डेटिंग की खबरें पहली बार साल 2021 में सामने आई थीं। तभी से लेकर अब तक एक्ट्रेस और राज का नाम कई बार जोड़ा जा चुका है। हालांकि, इससे दोनों ही एक्टर्स इनकार करते रहे हैं। अब एक बार फिर से मुनमुन दत्ता ने इसे साफ कर दिया कि उनके और राज के बाद बीच ऐसा कुछ नहीं है और वो इस पर रिएक्ट करके अपना टाइम वेस्ट नहीं करना चाहती हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now