ICC Rankings: यशस्वी जायसवाल को ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बढ़त, टॉप-5 में 3 भारतीय
Yashasvi JAISWAL: यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट रैंकिंग में बड़ा जंप मारा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो दोहरे शतक लगाए और अब रैंकिंग में 14 पायदान ऊपर आ गए हैं। अब उन्हें टेस्ट बैटर के रूप में 15वें नंबर पर स्थान मिला है। इसके साथ ही, वनडे रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों में तीनों का […]

Yashasvi JAISWAL: यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट रैंकिंग में बड़ा जंप मारा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो दोहरे शतक लगाए और अब रैंकिंग में 14 पायदान ऊपर आ गए हैं। अब उन्हें टेस्ट बैटर के रूप में 15वें नंबर पर स्थान मिला है। इसके साथ ही, वनडे रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों में तीनों का नाम टॉप-5 में है। इसमें शुभमन गिल, विराट कोहली, और रोहित शर्मा शामिल हैं।
भारतीय बैटर्स को टेस्ट और वनडे दोनों ही रैंकिंग में फायदा हुआ है। यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे और तीसरे मुकाबले में दोहरे शतक जड़े। विशाखापटनम में दूसरे मैच में उन्होंने 209 रन बनाए थे, और राजकोट में तीसरे मैच में 214* रन बनाए थे। इसके अतिरिक्त, हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में भी उन्होंने 80 रनों की पारी खेली थी।
टेस्ट रैंकिंग में टॉप-5 खिलाड़ियों की बात करें तो, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन पहले स्थान पर हैं और उनकी रेटिंग 893 है। दूसरे स्थान पर स्टीव स्मिथ हैं जिनकी रेटिंग 818 है। तीसरे स्थान पर डेरिल मिचेल हैं जिनकी रेटिंग 780 है। चौथे स्थान पर बाबर आज़म हैं और उनकी रेटिंग 768 है। पांचवे स्थान पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट हैं और उनकी रेटिंग 766 है।
भारतीय बल्लेबाज़ों ने वनडे रैंकिंग में कब्ज़ा जमाया
वनडे रैंकिंग में भारतीय ओपनर शुभमन गिल दूसरे स्थान पर हैं और उनकी रेटिंग 801 है। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिनकी रेटिंग 768 है। चौथे स्थान पर रोहित शर्मा हैं और उनकी रेटिंग 746 है। लिस्ट में आगे बढ़ते हुए न्यूज़ीलैंड के डेरिल मिचेल पांचवे स्थान पर हैं और उनकी रेटिंग 728 है। वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म नंबर वन पर हैं और उनकी रेटिंग 824 है। वह वनडे के नंबर वन बैटर हैं।
