Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Valentine’s Day 2024: वैलेंटाइन डे को बनाना चाहते हैं यादगार, तो पार्टनर के साथ इन जगहों पर बिताएं रोमांटिक पल

Valentine’s Day 2024: वैलेंटाइन डे को बनाना चाहते हैं यादगार, तो पार्टनर के साथ इन जगहों पर बिताएं रोमांटिक पल

Valentine’s Day 2024: वैलेंटाइन डे को हर कोई खास तरह से सेलिब्रेट करना चाहता है। 7 फरवरी से शुरु होकर ये वैलेंटाइन वीक 14 फरवरी तक चलता है। ऐसे में आप भी अपने पार्टनर के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताने के लिए किसी टूरिस्ट प्लेस का रुख करने की सोच रहे हैं, तो ये […]

Valentines Day 2024

Valentine’s Day 2024: वैलेंटाइन डे को हर कोई खास तरह से सेलिब्रेट करना चाहता है। 7 फरवरी से शुरु होकर ये वैलेंटाइन वीक 14 फरवरी तक चलता है। ऐसे में आप भी अपने पार्टनर के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताने के लिए किसी टूरिस्ट प्लेस का रुख करने की सोच रहे हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बजट फ्रेडली कुछ परफेक्ट डेस्टिनेशन्स बताएंगे, जहां आप अपने प्यार के साथ घूम सकते हैं।

मैक्लोडगंज

कपल्स के लिए मैक्लोडगंज एख बढ़िया जगह है। यहां आपको अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताने के लिए हंसी वादियां मिल जाएंगी। इसके अलावा ये जगह रोमांस के लिए भी बहुत अच्छी है। यहां बने स्पेशल कॉटेज का कोई मुकाबला ही नहीं। फरवरी का महीना यहां घूमने और यहां की वादियों को एंजॉय करने के लिए सही समय है।

ऋषिकेश

उत्तराखंड का जिक्र हो और ऋषिकेश का नाम न आए तो ऐसा हो ही नहीं सकता है। अगर आपके पार्टनर को भी राफ्टिंग और ट्रैकिंग करना पसंद है, तो आप यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। ऊंचाई पर यहां की वादियों का मजा ही कुछ और है। यकीन मानिए, यहां आपको जो सुकून और शांति मिलेगी वह कहीं और नहीं मिल पाएगी। यहां जूट से बना पुल, लक्ष्मण झूला काफी फेमस है।

शिलांग

मेघालय के शिलांग जाने का भी आप पार्टनर के साथ प्लान कर सकते हैं। पहाड़ियों पर बसे इस शहर को टूरिस्ट खूब पसंद करते हैं। फरवरी यहां घूमने के लिए अच्छी समय है। आपको यहां स्थित लेडी हैदर पार्क, डॉन बास्को म्यूजियम और शिलांग पीक से प्यार हो जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

होशर्ली हिल्स

अपने वैलेंटाइन के साथ वक्त बिताने के लिए आंध्र प्रदेश स्थित ये जगह भी एकदम बेस्ट है। यह समुद्र तल से 1265 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां आपको पर्यावरण का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। इसके अलावा आप यहां ट्रैकिंग का भी मजा ले सकेंगे।

Leave a Comment