Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing IND vs BAN Fight: भारतीय कप्तान से भिड़े 3 बांग्लादेशी खिलाड़ी, बीच मैच में जमकर बहस, देखें Video

IND vs BAN Fight: भारतीय कप्तान से भिड़े 3 बांग्लादेशी खिलाड़ी, बीच मैच में जमकर बहस, देखें Video

अगर सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की टक्कर का हर फैन को इंतजार रहता है, वहीं अंडर-19 लेवल पर ये माहौल भारत-बांग्लादेश को लेकर बनता जा रहा है. वर्ल्ड कप 2020 के फाइनल में हुई गर्मा-गर्मी के बाद से ही खिलाड़ियों के टकराव की आशंका बनी रहती है और साउथ अफ्रीका में खेले […]

IND vs BAN Fight: भारतीय कप्तान से भिड़े 3 बांग्लादेशी खिलाड़ी, बीच मैच में जमकर बहस, देखें Video

अगर सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की टक्कर का हर फैन को इंतजार रहता है, वहीं अंडर-19 लेवल पर ये माहौल भारत-बांग्लादेश को लेकर बनता जा रहा है. वर्ल्ड कप 2020 के फाइनल में हुई गर्मा-गर्मी के बाद से ही खिलाड़ियों के टकराव की आशंका बनी रहती है और साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में ये टक्कर देखने को मिल ही गई. टूर्नामेंट में अपना पहला ही मैच खेल रहे भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच बहस हो गई. टीम इंडिया के कप्तान उदय सहारन अकेले 3 बांग्लादेशी खिलाड़ियों से भिड़ गए.

पोचेफस्ट्रूम में शनिवार 19 जनवरी डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया ने छठा खिताब के लिए अभियान की शुरुआत करने मैदान पर उतरी. टीम इंडिया के सामने बांग्लादेश की चुनौती थी. बांग्लादेश ने भारत को ही 2020 के फाइनल में हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था. उस फाइनल मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों में टकराव हो गया था और माहौल गंभीर होने लगा था, जिसे बीच-बचाव के बाद शांत कराया गया. इस बार भी दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने जज्बातों को काबू में नहीं रख सके.

https://twitter.com/i/status/1748646683997601911

भारतीय कप्तान से भिड़े 3 बांग्लादेशी खिलाड़ी

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की. शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद भारतीय कप्तान उदय सहारन ने ओपनर आदर्श सिंह के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों ही बांग्लादेस के लिए आफत बन रहे थे और ऐसे में बांग्लादेशी गेंदबाज आरिफुल इस्माम किसी बात पर अपना आपा खो बैठे. उन्होंने भारतीय कप्तान को कुछ कहा और बस दोनों में जुबानी जंग शुरू हो गई. आरिफुल के साथ बांग्लादेशी कप्तान माहफुजुर रब्बी भारतीय कप्तान की ओर बढ़े, जो अपनी जगह पर डटे रहे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

हालात बेकाबू होता देख अंपायर ने बीच-बचाव किया और दोनों को अलग किया. फिर भी आरिफुल इस्माल जाते-जाते भी कुछ बोलते रहे. फिर एक और बांग्लादेशी खिलाड़ी ने उदय को कुछ कहा तो युवा भारतीय कप्तान ने उसे भी जवाब दिया. अंपायर ने उस खिलाड़ी को भी हटने को कहा और फिर भारतीय कप्तान से बात करते हुए उन्हें शांत करवाया.

ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल

मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए. बांग्लादेशी गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया. सिर्फ 31 रन तक ही भारत ने 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद उदय और आदर्श के बीच 116 रनों की साझेदारी हुई. दोनों ने अर्धशतक जमाए. आदर्श ने 76 और उदय ने 64 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए पेसर मारूफ मृधा ने 43 रन देकर 5 विकेट झटके.